एक्सप्लोरर

'आगरा में दलित समाज की बारात पर हमला चिंतनीय', मायावती ने योगी सरकार को घेरा

UP News: बसपा चीफ मायावती ने आगरा जिले में दलित समाज की एक बारात पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने इस घटना को जातिवादी और सामंती सोच का नतीजा बताया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दलित समाज की एक बारात पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. मायावती ने इस घटना को जातिवादी और सामंती सोच का नतीजा बताया है और कहा है कि इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है.

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आगरा में दलित समाज की बारात पर जातिवादी व सामंती तत्वों द्वारा हिंसा की ताज़ा घटना सहित यूपी के विभिन्न जिलों में भी गरीबों व दलितों आदि पर हो रही जुल्म-ज्यादती की बढ़ती घटनाएं अति-चिन्तनीय हैं.”

उन्होंने अपने शासनकाल की तुलना करते हुए लिखा, “BSP के शासनकाल में सरकार हमेशा अन्याय के विरुद्ध इनके साथ खड़ी हुई दिखती थी.” मायावती ने यह भी इशारा किया कि मौजूदा सरकार में दलितों और वंचितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और प्रशासन इन मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रहा है.

दलित वोट बैंक साध रहीं मायावाती
BSP सुप्रीमो का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार दलितों पर अत्याचार और सामाजिक भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं. खासतौर से आगरा की घटना ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक मायावती का यह बयान दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश भी मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में BSP की जनसभाओं और सोशल मीडिया पोस्टों में सामाजिक न्याय का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है. 

इधर, आगरा में आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र गढ़ी रामी छलेसर स्थित कृष्णा गार्डन में डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों विवाद की खबर सामने आई है. बताया गया है कि डीजे बजाकर बारात की घुड़चड़ी कराई जा रही थी. तभी कुछ स्थानीय लोगों ने डीजे की आवाज कम करने को कहा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर पुलिस ने किया नाबालिग की हत्या का खुलासा, आरोपी मामा गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget