एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती की मांग को मिला BJP के सहयोगी का साथ, अब फिर उठी ये डिमांड

बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) लंबे समय से पार्टी संस्थापक कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग करती रही हैं. अब उनकी मांग को बीजेपी के सहयोगी दल का साथ मिलने लगा है.

UP News: बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न देने की मांग की लंबे वक्त से करती रही हैं. उन्होंने बीते दिनों कई हस्तियों को भारत रत्‍न सम्मान दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए फिर से अपनी मांग को दोहराया था. लेकिन अब उनकी मांग को बीजेपी के सहयोगियों का साथ मिलने लगा है. 

जननायक जनता पार्टी के ओर से पूर्व डिप्टी सीएम चौधरी देवीलाल और बीएसपी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की गई है. जेजेपी का अभी हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन है. दोनों पार्टियां राज्य में अभी सरकार मिल कर चला रही हैं. अपनी इस मांग को लेकर जेजेपी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखने का फैसला किया है. इसकी जानकारी हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी है.

UP Politics: बाराबंकी के BJP सांसद का कथित अश्लील वीडियो वायरल, मामले में FIR दर्ज

मायावती की डिमांड
बीते दिनों मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे देश के ऐसे महान व्यक्तित्व कर्पूरी ठाकुर को देर से ही सही अब भारत रत्‍न की उपाधि से सम्मानित करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं."

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम को भी भारत रत्‍न से सम्मानित करने की मांग करते हुए एक और पोस्ट में लिखा, "इसी प्रकार दलितों एवं अन्य उपेक्षितों को आत्म-सम्मान के साथ जीने एवं उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है, जिन्हें करोड़ों लोगों की चाहत अनुसार भारत रत्‍न की उपाधि से सम्मानित करना जरूरी है."

बता दें कि इस साल केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया था. इसके अलावा देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न से नवाजा जाएगा. साथ ही पीएम ने घोषणा की थी कि कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न दिया जाएगा. इसके अलावा पूर्व डिप्टी पीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget