एक्सप्लोरर

UP News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी, जानें क्या बोले BSP के नेता

UP Politics: बसपा ने आकाश आनंद को मायावती का उत्तराधिकारी बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है. एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कहा कि बहुजन आंदोलन को आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता.

Akash Anand News: बसपा की राजनीतिक विरासत आकाश आनंद संभालेंगे. मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. अभी तक आकाश आनंद पर्दे के पीछे बसपा का कामकाज देख रहे थे. अब राजनीति की पिच पर खुलकर बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे. मायावती के फैसले का बसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया है. बसपा को युवा नेता मिलने से कैडर काफी खुशी जता रहे हैं. मायावती ने आज रविवार को हुई बैठक में भतीजे आकाश आनंद को राजनीतिक विरासत सौंपने का ऐलान किया. आकाश आनंद अभी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं. लांचिंग के बाद से आकाश आनंद का कद पार्टी में लगातार बढ़ रहा है. पार्टी की कमान भतीजे को दिए जाने के फैसले से समर्थकों में भी खुशी की लहर है.

मायावती के फैसले पर बोले भीमराव अंबेडकर 

बसपा एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कहा, ‘‘मायावती जी का पूरा जीवन त्याग और बलिदान का रहा है. बसपा के लिए आज का दिन बेहद खुशी वाला है. आज मायावती ने बसपा को युवा नेता दिया है. आकाश आनंद के रूप में ‘बहुजन समाज पार्टी’ को एक युवा नेता मिला है. इसलिए हमारी तरफ से आकाश आनंद को हार्दिक बधाई.’’ भीमराव अंबेडकर ने कहा कि बहुजन आंदोलन को आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि जातिवादी, पूंजीवादी और सामंतवादी ताकतें बहुजन आंदोलन को कुचलना चाहती हैं. 

भतीजे आकाश आनंद का बसपा में बढ़ा रुतबा

आगामी विधानसभा चुनावों में आकाश आनंद बसपा की वैतरणी पार नहीं कर सके थे. बसपा को राजस्थान में मात्र दो सीटों पर संतोष करना पड़ा है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बसपा का सूपड़ा साफ हो गया. मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी. अगले साल लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है. बसपा का गठबंधन एनडीए और इंडिया दोनों में से किसी के साथ नहीं है. आकाश आनंद के लिए लोकसभा का चुनाव अग्निपरीक्षा होगी. अग्निपरीक्षा में आकाश आनंद की कामयाबी या नाकामी का फैसला जनता तय करेगी.

Harihar Pandey Death: ज्ञानवापी मामले में पूर्व याचिकाकर्ता हरिहर पांडे का निधन, BHU में ली अंतिम सांस, 1991 में दायर की थी याचिका  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget