एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, सीएम योगी के बयान का समर्थन किया या विरोध?

Mayawati News: ज्ञानवापी मामले पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है. उन्होंने इस मुद्दे पर हो रही बयानबाजी को राजनीति से प्रेरित बताया है.

Mayawati On Gyanvapi: ज्ञानवापी के एएसआई सर्वें को लेकर हो रही सियासी बयानबाजी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, बसपा सुप्रीमो ने इस मुद्दे पर हो रही बयानबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं वो कोई सोची समझी साजिश हो सकती है. ये मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस पर बिना किसी वजह टीका-टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना हमला किया और कहा कि जिस तरह से बदरीनाथ मंदिर को बौद्ध मठ कहा गया और बीजेपी की ओर से ज्ञानवापी पर प्रतिक्रिया सामने आई है. उससे ये विवाद और बढ़ सकता है. ऐसे में ये दोनों पार्टियों की कोई सोची समझी रणनीति भी हो सकती है, जो कि बेहद गंभीर मामला है.  

ज्ञानवापी पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, "सपा द्वारा बौद्ध मठ को तोड़कर बद्रीनाथ मन्दिर बनाने सम्बंधी बयान के बाद अब भाजपा द्वारा कोर्ट में लम्बित ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर विवाद को बढ़ाने वाला बयान कहीं इन दोनों पार्टियों की सोची-समझी राजनीतिक साजिश का परिणाम तो नहीं? यह गंभीर व अति-चिन्तनीय" उन्होंने आगे कहा, "ज्ञानवापी मामले में एएसआई से सर्वें कराने के विवाद को लेकर मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाई कोर्ट में अभी लम्बित है, तब उस विवाद के सम्बंध में कोई भी टीका-टिप्पणी करना अनावश्यक ही नहीं बल्कि अनुचित। कोर्ट के फैसले का सम्मान एवं इंतजार करना जरूरी"

सीएम योगी ने कही थी ये बात

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहा जाएगा तो फिर उस पर विवाद होगा. उन्होंने पूछा कि वहां पर त्रिशूल क्या कर रहा है. वहां की दीवारें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं. मुस्लिम समुदाय को मानना चाहिए कि ये एतिहासिक भूल हुई है और खुद आगे बढ़कर इसका प्रस्ताव देना चाहिए ताकि इसमें सुधार हो सके.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर विवाद 

इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर कहा था कि अगर इसका सर्वे होगा तो फिर सभी हिन्दू धार्मिक स्थलों का सर्वे भी होना चाहिए क्योंकि 8वीं सदी में इन्हें बौद्ध मठों को तोड़कर बनाया गया था. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बदरीनाथ धाम पहले बौद्ध मठ था, जिसे शंकराचार्य ने तोड़कर मंदिर बनाया है. 

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: चमोली में जल्दबाजी पड़ी भारी, फुटबाल की तरह खाई में लुढ़कता गया बाइक सवार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
'एयर शो नरेंद्र मोदी शो न बन जाए', MLC चुनाव के बीच सपा सांसद का तंज
'एयर शो नरेंद्र मोदी शो न बन जाए', MLC चुनाव के बीच सपा सांसद का तंज
'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज
'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget