एक्सप्लोरर

Ram Mandir: मौनी अमावस्या पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, रिकॉर्ड 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Ayodhya Ram Mandir: बुधवार को मौनी अमावस्या पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग कड़के की सर्दी के बीच भी लाखों की संख्या में सरयू में डुबकी लगाने पहुंचे थे

Ayodhya News: मौनी अमावस्या पर जहां महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई तो वहीं राम नगरी अयोध्या में भी रिकॉर्ड श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मौनी अमावस्या पर बुधवार को अयोध्या में 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें से 10 लाख भक्तों ने सरयू नदी में स्नान किया. इतनी भीड़ को देखते हुए राम मंदिर के पट भी रात 11 बजे तक खुल रहे. पिछले तीन दिनों में अयोध्या में क़रीब 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए. 

महाकुंभ का असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है. महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं वहीं बुधवार को मौनी अमावस्या पर भी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग कड़के की सर्दी के बीच भी लाखों की संख्या में सरयू में डुबकी लगाने पहुंचे थे. प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं के चलते अयोध्या में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही हैं. 

अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. अयोध्या को पाँच जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है. चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है जो लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से रामलला के दर्शन सुनिश्चित करने में जुटे हैं. प्रमुख जगहों पर एटीएस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. 

चंपत राय ने की श्रद्धालुओं से अपील
अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं का डायवर्जन किया जा रहा है. ताकि भीड़ एक जगह इकट्ठा न हो पाएं. माना जा रहा है कि बसंत पंचमी तक रामनगरी में श्रद्धालुओं की ऐसी ही भीड़ रहेगी. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अभी अयोध्या नहीं आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के आकार को देखते हुए इतनी अधिक संख्या में भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन है

चंपत राय ने अपील की कि पास पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के बाद ही अयोध्या में दर्शनों के लिए आएं. ताकि बहुत दूर से आने वाले भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें. इससे सभी को सुविधा होगी. वसंत पंचमी के बाद फरवरी मास में काफी राहत रहेगी मौसम भी अच्छा हो जाएगा. 

महाकुंभ: व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, 5 विशेष सचिव भी भेजे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget