एक्सप्लोरर

फिल्म '72 हूरें' को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'मुस्लिम नफरत...'

72 Hoorain Film Story: तौकीर रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री '72 हूरें' और 'कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों का प्रचार कर रहे हैं, उन्होंने अपने पद की गरिमा को कितना धूमिल कर दिया है. 

Film 72 Hoorain Contorversy: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा (Maulaba Tauqeer Raza) ने फिल्म '72 हूरें' (72 Hoorain) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विवादित बयान दिया है. तौकीर रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री '72 हूरें' और 'कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों का प्रचार कर रहे हैं, मुस्लिम नफरत की बुनियाद पर उन्होंने अपने पद की गरिमा को कितना धूमिल कर दिया है. 

मौलाना तौकीर रज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, हमारे यहां मुसलमानों में कोई भेदभाव नहीं है. हर बिरादरी का मुसलमान मस्जिद में जाकर नमाज अदा करता है. हर मुसलमान को बराबरी का हक़ है, हर बिरादरी का मुसलमान इमाम हो सकता है. मौलाना ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां राष्ट्रपति को मंदिर के गर्भ गृह में जाने की इजाजत नहीं मिली, उनके साथ ऐसा सौतेला व्यवहार आपका समाज करता है, आपका कानून और आपका हिंदुत्व करता है. 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

मौलाना ने कहा कि आज भी देश में दलितों पर अत्याचार होता है. हम तो कहते हैं हमें समान नागरिक मानो, यूसीसी से हमें कोई खास दिक्कत नहीं है. वहीं उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कैलाश मानसरोवर हिंदुस्तान का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अब उस पर चीन का नाजायज कब्जा है. भारत को उसे भी खाली कराना चाहिए. 

72 हूरें फिल्म को नहीं मिला सर्टिफिकेट

आपको बता दें कि फिल्म 72 हूरें को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से युवाओं का जिहाद के नाम पर ब्रेन वॉश किया जाता है और उन्हें जन्नत में 72 हूरें मिलने की बात कही जाती है, जिसके बाद ये लोग आत्मघाती हमले के लिए तैयार हो जाते हैं. फिल्म में काफी मार काट दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें- UP News: किसानों से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी बोले- 'खुशहाल किसान ही नए भारत की पहचान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget