एक्सप्लोरर

UP News: मऊ में शादी की रस्म के दौरान दीवार ढहने से दर्दनाक हादसा, छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत

Mau Wall Collapse : इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. इस हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल भेजा है.

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ ज‍िले में शुक्रवार की शाम मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की हल्दी रस्म के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. घोसी के रोडवेज के पास गली में एक दीवार ढह गई और इसमें दर्जनों महिलाएं व बच्चे दब गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 1 बच्चे और 6 महिलाओं सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुल 23 लोग घायल हो चुके हैं.

इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. ग्रामीणों की मदद से दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है. इस हादसे को लेकर मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि एक पुरानी दीवार ढह गई और इस घटना में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है.

हादसे में मरने वालों के नाम 
चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया,पता- मदापुर समसपुर थाना घोसी जनपद मऊ
पूनम शर्मा (42 साल) पत्नी विजय शर्मा, पता- घोसी जनपद मऊ 
माधव (4 साल) पुत्र सतवान, पता- रेलवे सटेशन घोसी जनपद मऊ 
पूजा उर्फ पारुल अग्रवाल (35 साल) पत्नी गोवर्धन अग्रवाल पता- रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 
मीरा पत्नी सुखदेव (40 साल), पता- प्रभुनाथ गली थाना घोसी जनपद मऊ 
सुशीला देवी (57 साल) पत्नी राधेश्याम, पता- थाना घोसी, घोसी कस्बा, मऊ 

इस घटना को लेकर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घोसी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक परिवार के यहां शादी थी. वहीं शादी को लेकर घर में हल्दी रस्म का कार्यक्रम था, इसमें परिवार की महिलाएं, रिश्तेदार और बच्चे भी थे. वहीं अचानक हल्दी की रस्म के दौरान एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और महिलाएं उसी में दब गईं. वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और फिर आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी. इसके बाद सूचना मिलते ही  पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

Watch: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने पहुंची महिला के सिर में लगी गोली, दारोगा की लापरवाही से हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget