एक्सप्लोरर

Nikay Chunav 2022: मऊ नगर निकाय चुनाव के लिए एके शर्मा ने जनता से की अपील, कहा- ऐसी गलती मत करिएगा कि...

Mau News: एके शर्मा ने कहा कि भारत के विकास का डंका हमें नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिखाई पड़ रहा है. सभी देशों के अध्यक्ष और राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के विकास की व्यवस्था का लोहा मान रहे हैं.

Mau News: मऊ (Mau) में नगर निकाय चुनाव  (Nikay Chunav 2022) से पहले कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस बार कमर कस लीजिए और यह गलती मत करिएगा कि सत्ता गलत हाथों में चली जाए, यह आपकी और हमारी जिम्मेदारी है. अगर आप गलत हाथों में सत्ता देंगे तो उसका परिणाम गलत आना ही आना है. आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मऊ नगर निकाय के चुनाव की शुरुआत मैं मऊ से ही कर रहा हूं. उन्होंने जनता से कहा कि आपने यहां पर ऐसे लोगों के कामों को देखा है और परखा है जो 15, 20 या 25 साल से यहां पर काबिज है, लेकिन यहां सड़कें खुदी रहती हैं और सड़कों में गड्ढे रहते हैं.

'बबूल लगाया है तो कांटे तो चुभेंगे ही'
इसके अलावा एके शर्मा ने कहा कि जो सरकार फंड देती है और जो राजस्व आता है उन पैसों का दुरुपयोग होता है. उन्होंने कहा कि तमाम निकायों की मैं दशा देख रहा हूं, मैं खुद वहां पर खड़े रहकर नालियों की सफाई करवा रहा हूं और नहीं चाहता कि हमारे शहर की नालियां गंदगी से बजबजाती रहें. इसके पीछे का कारण यह है कि हमने सही लोगों को सही कुर्सी पर नहीं बैठाया. उन्होंने मौके पर जनता को कहा कि राजनीति में बबूल का पेड़ लगाकर आम के फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए. बबूल लगाया है तो कांटे तो चुभेंगे ही.

'भारत कर रहा विकास'
एके शर्मा ने कहा कि भारत के विकास का डंका हमें नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिखाई पड़ रहा है. सभी देशों के अध्यक्ष और राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के विकास की व्यवस्था का लोहा मान रहे हैं. सब लोग अपने दांतो तले उंगली दबा रहे हैं कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है. 2 साल कोरोना में निकल गए, खिलाड़ियों को नौकरी देने की जो बात थी उसे मैंने संज्ञान लिया है और इसके लिए व्यवस्था की जाएगी. हमारी विकास की यात्रा कोरोना के कारण रुक गई थी, व्यवसाय चौपट हो गया और बहुत सारे लोगों की नौकरिया छूट गई. इस तरह का कुप्रभाव सभी देशों पर पड़ा और भारत पर भी पड़ा. इसके बावजूद भारत आर्थिक प्रगति कर रहा है.

यह भी पढ़ें:-

Khatauli Bypoll: खतौली उपचुनाव के लिए सपा गठबंधन से RLD ने किया उम्मीदवार के नाम का एलान, जानें किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
मेरठ: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
Amethi News: बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!
बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget