एक्सप्लोरर

मऊ जेल में 11 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, 'टैटू' और 'ड्रग्स' की लत बनी जानलेवा, मचा हड़कंप

Mau News: जांच में खुलासा हुआ कि संक्रमित पाए गए कुछ कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में टैटू बनवाया था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है. इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

Mau Jail: उत्तर प्रदेश के मऊ जिला कारागार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पांच और कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या 11 हो गई है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

जांच में खुलासा हुआ कि संक्रमित पाए गए कुछ कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में टैटू बनवाया था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है. वहीं, कुछ कैदियों में नशे की लत थी और वे एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे एचआईवी संक्रमण फैल गया. जेलर राजेश कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस बारे में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित कैदियों को विशेष आहार और नियमित दवाएं दी जा रही हैं और अन्य की जांच जारी है. 

11 कैदियों के HIV पॉज़िटिव पाए जाने से हड़कंप
मऊ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि जेल के एचआईवी पॉजिटिव 11 बंदियों का कार्ड बना है जिनका इलाज चल रहा है. उन्हें नियमित रूप से दवाइयां दी जा रही हैं. बंदियों में 7 बलिया के हैं तथा 4 मऊ से है जिन्हें एचआईवी पॉजिटिव जांच में पाया गया है. अन्य लोगों की जानकारी अभी नहीं है जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट मिलेगी वैसे उनके इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

इस घटना ने जेल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. सवाल उठ रहा है कि कैदियों तक ड्रग्स और सुई कैसे पहुंची? क्या जेल के अंदर कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है? प्रशासन ने कहा है कि जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. जेल में सख्त निगरानी बढ़ाई जाएगी? नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा? कैदियों को एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा?

यह मामला न केवल मऊ जेल प्रशासन बल्कि पूरे कारागार व्यवस्था के लिए चेतावनी की घंटी है. अगर लापरवाही जारी रही तो जेलों में एचआईवी संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है.
इनपुट- राहुल सिंह मऊ 

यूपी में अब नहीं मिलेंगे 10 से 25 हजार रुपये के स्टांप, योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

Embed widget