एक्सप्लोरर

Mau News: मऊ में 16 छात्रों से लदी नाव बीच नदी में पलटी, मौके पर पहुंचे गोताखोर

UP News: मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास बीच नदी में नाव पलट गई जिसमें एक छात्र डूब गया. नाव पर कुल 16 छात्र सवार थे.

Mau Boat Accident: मऊ (Mau) जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास सोमवार को एक नाव पर सवार होकर छात्र अपने घर जा रहे थे. बीच नदी में नाव पलट गई जिसमें एक छात्र डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है. मऊ जिले के तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास मोहम्मदाबाद गोहना से अलग-अलग कॉलेजों के 16 छात्र अपने-अपने गांव घर बंदी घाट, फरीदपुर और ढोलना गांव के छात्र एक नाव पर सवार हुए. नाव तमसा नदी के जैसे ही बीच में आई, डिसबैलेंस होने के कारण नदी में पलट गई.

एक छात्र नदी में बह गया

जिसमें बीच मझदार में फंसे सभी छात्र डूबने लगे और किसी तरह से 15 छात्र बाहर आ गए. मगर बंदी घाट निवासी मीजान अहमद उम्र 16 वर्ष नदी की धारा में बह गया. इसकी सूचना किसी तरह से गांव वालों तक पहुंची. गांववाले मौके पर पहुंचे. ग्रामीण द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सभी गांव वालों ने मिलकर उस छात्र की तलाशी शुरू कर दी. लगभग कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक छात्र का कोई पता नहीं चला. पुलिस भी अपने गोताखोरों के साथ ग्रामीणों की मदद से उस बच्चे की तलाश कर रही है.

प्रशासन मौके पर पहुंची

एसडीएम शिप्रा पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 5 से 5:30 बजे के आसपास एक नाव यहां से जा रही थी. जानकारी के अनुसार उसमें 15 से ज्यादा लोग सवार थे. वो नाव पलट गई, बाकि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 15-16 साल है वो अभी लापता है. उसी को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद से ही हमारी टीम यहां पर मौजूद है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है.

UP Monsoon Session: विधानसभा में सीएम योगी ने ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात, अब सुभासपा प्रमुख ने बताया क्या बात हुई

Deoria News: देवरिया में गिरा सैकड़ों साल पुराना मकान, मासूम समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget