एक्सप्लोरर

Mau News: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के दो करीबियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश

मऊ में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के दो सहयोगियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इसके तहत करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया.

Mau News: मऊ में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के दो सहयोगियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. जिला अधिकारी अरुण कुमार ने आज गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार के सहयोगी रहे आनंद कुमार यादव और गणेश की चल-अचल संपत्तियों के कुर्क किए जाने के आदेश जारी किए. इसके तहत अभियुक्त आनंद कुमार द्वारा अपने और अपनी पत्नी के नाम से मौजा परहदा में खरीदी गई जमीन को कुर्क किए जाने के आदेश दिए गए. इस जमीन की बाजार कीतम करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिला प्रशसान ने नियमानुसार इस जमीन को कुर्क करने के आदेश दिए. 

मुख्तारी अंसारी के करीबी की संपत्ति कुर्क

सिटी मजिस्ट्रेट मऊ त्रिभुवन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति कमाई है. इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा इन पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति को कुर्क कर लिया है. इस जमीन की बाजार में कीमत 2.50 करोड़ रुपये के आसपास है. ये जमीन कुर्क कर दी गई है. इस संपत्ति को आनंद यादव और उनकी पत्नी मीरा यादव द्वारा अवैध तरीके से कमाया गया है. आनंद यादव की जब संपत्ति को कुर्क किया गया तो इस दौरान कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे. 

गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

दिलचस्प बात ये है कि जब मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की जा रही थी तो वहीं दूसरी तरफ मुख्तार बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर रहे थे. इसके बाद वो जुमे की अलविदा नमाज पढ़ने चले गए. अब्बास अंसारी का ये कार्यक्रम एकदम गोपनीय रखा गया था. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी.  मीडिया को ये जानकारी उस वक्त मिली जब सोशल मीडिया में उनके लोगों द्वारा फोटो शेयर की गई. 


ये भी पढें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'
UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'
कानपुर: जाम में फंसी एंबुलेंस, जिंदगी के लिए जूझता रहा सिपाही, मौत पर पिता का छलका दर्द
कानपुर: जाम में फंसी एंबुलेंस, जिंदगी के लिए जूझता रहा सिपाही, मौत पर पिता का छलका दर्द
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget