एक्सप्लोरर

UP News: मथुरा में पानी की टंकी ढही, मलबे की चपेट में आयी दो महिलाओं की मौत, 12 घायल

स्वास्थ्य विभाग के त्वरित कार्यबल के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल दो महिलाओं की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई. दोनों ही महिलाओं की पहचान हो चुकी है.

Mathura Water Tank Collapsed: मथुरा नगर में रविवार शाम एक आवासीय कॉलोनी की टंकी अचानक ढह गयी जिससे कई मकान उसके मलबे की चपेट में आ गये. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. लगभग ढाई लाख लीटर क्षमता वाली यह पानी की टंकी तीन साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में बीएसए डिग्री कॉलेज के पीछे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनी कृष्णा विहार की पानी की टंकी रविवार शाम करीब छह बजे सामान्य बूंदाबांदी के बीच अचानक ढह गयी. उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के मलबे की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे उनमें रहने वाले और वहां गली में खेल रहे कुछ बच्चे भी टंकी व मकानों के मलबे की चपेट में आकर दब गए.

इनकी हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग के त्वरित कार्यबल के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल दो महिलाओं की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई. उनकी पहचान सुंदरी (65) और सरिता (27) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल नवाब (35) नामक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. शेष 11 घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. दमकलकर्मी एवं पुलिस के अलावा राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग आदि की टीमें मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगी हुई हैं. उन्होंने बताया कि यह 2.5 लाख लीटर क्षमता की टंकी थी. यह गंगाजल पेयजल परियोजना के तहत जल निगम द्वारा छह करोड़ रुपए की लागत से बनवाई गई थी.

नेहा सिंह राठौर को रास नहीं आया भारत की जीत पर जश्न, कहा- 'क्रिकेट को अपना धर्म बताने वाले बेरोजगार, तुम...'

आला अधिकारी कर रहे निगरानी
जिलाधिकारी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय सहित जिले के सभी आला अधिकारी बचाव व राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं. राजस्व विभाग प्रभावित परिवारों को भोजन एवं रहने की सुविधा मुहैया करा रहा है.
जिलाधिकारी ने बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कृष्णा विहार कॉलोनी की पानी की टंकी के निर्माण का काम वर्ष 2021 में ही पूरा हुआ था.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण बल की टीमों को भी बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है जिनके जल्द ही यहां पहुंचने की संभावना है. सिंह ने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाएगा कि मलबे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है, तब तक बचाव कार्य जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget