एक्सप्लोरर

Mathura News: भड़काऊ पोस्ट को लेकर चार के खिलाफ मामला दर्ज, 6 दिसंबर को देखते हुए दिए गए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के लिए चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Mathura News: मथुरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के लिए चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी . वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोविंद नगर पुलिस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जबकि अन्य प्राथमिकी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज की गई है.

लोगों से क्या कहा गया
उन्होंने कहा कि चार सोशल मीडिया अकाउंट धारकों ने आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट की है. उन्होंने कहा कि लोगों से कहा गया था कि वे छह दिसंबर को देखते हुए ऐसी सामग्री पोस्ट न करें. छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी.

कड़ी निगरानी रखी जा रही
एसएसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन निगरानी के जरिये सोशल मीडिया साइट पर कड़ी नजर रखे हुए है. उन्होंने बताया कि भारी पुलिस व्यवस्था के बीच यहां शाही मस्जिद ईदगाह में जुमे की नमाज अदा की गई. एसएसपी ग्रोवर ने कहा आधार कार्ड के आधार पर ईदगाह में प्रवेश की अनुमति दी गई.

रेल बस संचालन स्थगित
किसी भी अप्रिय घटना को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी ग्रोवर डीग गेट पुलिस चौकी पर रहे जो ईदगाह के काफी करीब है. ग्रोवर ने कहा कि छह दिसंबर के मद्देनजर चार संगठनों- अखिल भारत हिंदू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल द्वारा पारंपरिक अनुष्ठान करने की अनुमति को अस्वीकार कर दिया गया है. रेलवे ने एहतियात के तौर पर मथुरा और वृंदावन के बीच रेल-बस संचालन को चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 

UP News: कल प्रयागराज पहुंचेंगे राहुल गांधी, स्वराज भवन में कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात

Gautam Buddh Nagar Jail: कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर कारागार में बनाया गया 'अस्थाई जेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget