एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में पेट्रोप पंप प्रबंधक से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Mathura Police Encounter: पुलिस एसएचओ ने कहा, मंगलवार तड़के अपर आगरा कैनाल के पास पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. जिनमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए.

Mathura Loot Accused Arrest: मथुरा (Mathura) में पेट्रोल पंप के प्रबंधक से कथित तौर पर लूटपाट करने के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस (Police) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 15 हजार रुपये नगद, मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया गया हैं.

मगोर्रा थाना के थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर का एक पेट्रोल पंप है, सोमवार की रात को यहां तीन बदमाश आए और तमंचे की नोक पर पेट्रोल पंप पर तैनात प्रबंधक छत्रपाल सिंह से 20 हजार रुपये की लूटपाट की और फरार हो गए. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अपराधियों कि तलाश में धरपकड़ तेज की. 

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

पुलिस एसएचओ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तड़के अपर आगरा कैनाल के पास पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा है. तीसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है. 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिला निवासी नवरत्न व राजस्थान के अलवर जिला निवासी रघुवीर के रूप में हुई है.  तीसरे आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी नरेंद्र के तौर पर की गई है जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Seema Sachin Love Story: सचिन-सीमा की प्रेम कहानी में सियासत की एंट्री, जानिए क्या बोले सपा सांसद एसटी हसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget