एक्सप्लोरर

Mathura Mandir-Masjid News: कृष्ण कूप में पूजा की मांग पर आज अंतरिम फैसला संभव, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Mathura Mandir-Masjid News: अदालत में अभी सिर्फ हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई डेढ़ दर्जन मुकदमों की पोषणीयता को लेकर ही बहस हुई है. मुस्लिम पक्ष की दलील है कि दाखिल की गई याचिकाएं सुनवाई के लायक नहीं है

Mathura Krishan Koop Puja: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के जमीन विवाद मामले से जुड़ी याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई होगी. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई दोपहर दो बजे से शुरू होगी. आज की सुनवाई में सबसे पहले मुस्लिम पक्ष अपनी बची हुई दलीलें पेश करेगा. इसके बाद हिंदू पक्ष को बहस का मौका दिया जाएगा. 

अदालत में अभी सिर्फ हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई डेढ़ दर्जन मुकदमों की पोषणीयता को लेकर ही बहस हो रही है. मुस्लिम पक्ष की दलील है कि दाखिल की गई याचिकाएं सुनवाई के लायक नहीं है और इन्हें पहले ही खारिज कर दी जानी चाहिए. मुस्लिम पक्ष ने अभी तक मुख्य रूप से 1991 के प्लेसेस ऑफ़ वरशिप एक्ट, वक्फ एक्ट, स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट और लिमिटेशन एक्ट का हवाला देकर हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलील दी है. मुस्लिम पक्ष की तरफ से पिछली कई सुनवाइयों में सुप्रीम कोर्ट की वकील तसनीम अहमदी दलीलें पेश कर रही है. हिंदू पक्ष ने भी अदालत में मुस्लिम पक्ष की दलीलों का जवाब देने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर रखी है.

Lok Sabha Election 2024: धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं? आज हो सकता है फैसला

प्रशासन ने यहां पूजा बंद करा दी थी
मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में सीढ़ियों के पास स्थित कुएं में पूजा अर्चना किए जाने की मांग को लेकर दाखिल की गई अर्जी पर भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई होगी. हिंदू पक्ष का कहना है कि ईदगाह मस्जिद परिसर में स्थित कुआं कृष्ण कूप है. शीतला अष्टमी पर यहां पहले भी पूजा अर्चना होती रही है.

बाद में प्रशासन ने यहां पूजा बंद करा दी थी. इस बार अष्टमी दो अप्रैल को पड़ रही है, लिहाजा वहां सुरक्षा मुहैया करा कर हिंदू पक्ष को पूजा अर्चना किए जाने का आदेश दिया जाए. इस मामले की सुनवाई भी जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में ही होगी. शीतला अष्टमी कल यानी दो अप्रैल को ही है, लिहाजा इस मामले में आज ही अदालत का कोई फैसला आ सकता है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget