एक्सप्लोरर

Shri Krishna Janmabhoomi: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष की बहस नहीं हुई पूरी, अब 29 फरवरी को होगी सुनवाई

Mathura Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा की श्री कृष्ण भूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी नहीं हो पाई. अब अगली सुनवाई 29 फरवरी को सुबह 11.30 बजे होगी.

Prayagraj News: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल अर्जियों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई पूरी हुई. आज की सुनवाई में हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई. याचिकाओं की पोषणीयता पर बहस हुई. आज मुख्य रूप से मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें  पेश की. दोपहर 2 बजे से शाम चार बजे तक दो घंटे मुस्लिम पक्ष की ओर से सीनियर अधिवक्ता तसनीम अहमदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस की. मुस्लिम पक्ष की बहस आज भी पूरी नहीं हो सकी है. 29 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से अगली सुनवाई होगी.

अगली सुनवाई पर भी मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी रहेगी. मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष को अपनी दलीलें पेश करने का  मौका मिलेगा. मुस्लिम पक्ष की ओर से ऑर्डर 7 रूल्स 11 के तहत अर्जियों की पोषणीयता को चुनौती दी गई है. मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी जा रही है कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिकाएं पोषणीय नहीं है. 1968 में हुए समझौते को लेकर भी मुस्लिम पक्ष ने दलील पेश की है.इसके तहत ही केशव देव कटरा की 13.7 एकड़ जमीन शाही ईदगाह मस्जिद को दी गई है.

'कोर्ट कर रहा 18 अर्जियों पर सुनवाई' 
मुस्लिम पक्ष ने 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, लिमिटेशन एक्ट, वक्फ एक्ट और स्पेशल रिलीफ एक्ट का हवाला दिया हैं. यह मामला इन चार एक्ट से बाधित है, इसलिए उनकी सुनवाई यहां नहीं हो सकती है. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है. आज की सुनवाई में भी विवादित परिसर का अमीन सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर रहा है. अयोध्या विवाद की तर्ज पर जिला अदालत के बजाय हाईकोर्ट में सीधे तौर पर मामले की सुनवाई हो रही है. ज्यादातर अर्जियों में शाही ईदगाह मस्जिद को हिंदुओं का धार्मिक स्थल बताकर उसे हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: 'गांव में सोलर फेंसिंग जल्द किया जाए', मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर सीएम धामी के निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget