एक्सप्लोरर

मथुरा में रुपयों के लिए दोस्त ने दोस्त को ही मार डाला, चाकुओं से किए 19 वार, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के मथुरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक सख्स ने साथी के साथ मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 1.88 लाख रुपये के लिए दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की बेहरमी से हत्या कर दी. आरोपियों ने युवक के पेट और गर्दन पर चाकुओं से 19 वार किए. इसके बाद उसका शव अड़ींग नहर के पास फेंक दिया. दो जून को कोतवाली पुलिस ने युवक का शव बरामद किया और जांच में जुटी गई. 
 
पुलिस ने किया खुलासा 
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने युवक की हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई थी. जब वो नशे में धुत हो गया तो उसकी जान ले ली. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

नौकरी छूट जाने पर शुरू किया ब्याज का काम
पुलिस ने बताया कि कोरोना के कारण नौकरी छूट जाने पर योगेश शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी विष्णुपुरी ने ब्याज का काम शुरू कर दिया. योगेश से उसके दोस्त दीपक शर्मा उर्फ गोल्डी पुत्र गणेश शर्मा निवासी विष्णुपुरी ने दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे. इसमें से 50 हजार रुपये लौटा दिए थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये बकाया था.

आरोपी ने अपने दोस्त को भी दिलाए थे रुपये
गोल्डी ने अपने दोस्त सोनू उर्फ बोना पुत्र ठाकुरदास निवासी मंशा टीला महावन को भी योगेश से 38 हजार रूपये ब्याज पर दिलवाए. लगातार रुपये मांगने पर बोना और गोल्डी रुपये वापस नहीं कर रहे थे. एक जून को बोना और गोल्डी अपने साथ योगेश को रुपये दिलवाने के बहाने अड़ींग ले गए. रास्ते में तीनों ने जमकर शराब और बीयर पी. 

चाकुओं से किए 19 वार
नशे में धुत होने के बाद आरोपियों ने अड़ींग नहर के पास योगेश के पेट और शरीर पर चाकुओं से 19 वार किए. अरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसका शव को फेंककर भाग गए. उधर, रात को घर ना आने पर योगेश के भाई सचिन ने गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी. दो जून को योगेश का शव मिला था. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर अपराध अमित कुमार बैनीवाल और चौकी प्रभारी राकेश यादव की टीम ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर में पुलिस ने की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील, कहा- बिना वैक्सीनेशन के दुकानें नहीं खोल सकेंगे लोग

हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया नोएडा से गिरफ्तार, बदमाश मनोज भी दबोचा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget