एक्सप्लोरर

Mobile Ban In Temple: बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन पर लगेगा बैन? प्रशासन ने शुरू कर दी ये तैयारी

बांके बिहारी मंदिर परिसर श्रद्धालु मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. मोबाइल पर बैन लगाने के लिए ट्रायल शुरू किया गया है. श्रद्धालुओं को मोबाइल पाउच में पैक करने के बाद एंट्री दी जा रही है.

Mathura Banke-Bihari Mandir: भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. शनिवार और रविवार को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा इजाफा हो जाता है. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं. वृंदावन को भारत की पावन भूमियों में से एक माना जाता है. बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है. मान्यता है कि बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजन करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. पिछले दिनों दर्शन पूजन का समय निर्धारण के बाद अब मंदिर परिसर में मोबाइल बैन की तैयारी चल रही है.

बांके बिहारी मंदिर में होगा मोबाइल पर बैन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर परिसर में दर्शन करने आनेवाले अधिकतर भक्तों के पास कैमरा होते हैं. मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने की मनाही है, लेकिन दर्शानार्थी आदेश की परवाह नहीं करते हैं. मंदिर परिसर में भक्ति से ज्यादा रील्स बन रही है. फोटो लेने से दूसरे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है. भगवान के दर पर श्रद्धा का फूल चढ़ाने वालों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है.

एजेंसी के माध्यम से चलाया जा रहा है ट्रायल

बांके बिहारी मंदिर प्राधिकरण ने एजेंसी के माध्यम से ट्रायल शुरू किया है. ट्रायल के तहत श्रद्धालुओं को फोन रखने के लिए पाउच दिए जा रहे हैं. पाउच के अंदर मोबाइल को श्रदालु साथ रखेंगे. मंदिर परिसर में एंट्री करने के साथ ही श्रद्धालुओं को पाउच मिल जाएगा. श्रद्धालु पाउच में फोन रखकर बिना किसी रुकावट के भगवान का दर्शन पूजन कर सकते हैं. ट्रायल का मकसद है कि आनेवाले समय में मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल पर बैन लगाने की तैयारी. रील्स बनाने के लिए फोटोग्राफी नहीं होने से दूसरे श्रद्धालुओं को भी असुविधा नहीं होगी. 

Delhi-Meerut RRTS: देश को आज मिलेगी पहली रैपिड रेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे पहले फेज का उद्घाटन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget