एक्सप्लोरर

Mathura: मथुरा पुलिस के लिए चुनौती बना पत्थर गैंग, 6 दिन बाद भी नहीं आए पकड़, ऐसे लूटपाट करता है ये गिरोह

Yamuna Expressway News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे का 80 किमी क्षेत्र आता है. इस इलाके में इन दिनों पत्थर गैंग बहुत ज्यादा सक्रिय है. ये लोग यहां से गुजरने वाली कारों पर पत्थर मारकर लूट करते हैं.

Mathura Crime News: मथुरा पुलिस (Mathura Police) के लिए इन दिनों पत्थर गैंग बड़ी चुनौती बना हुआ है. छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस पत्थर गैंग का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर इस गैंग ने आतंक मचा रखा है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस अभी भी धूल में लाठी भांजती दिखाई दे रही है. ये पत्थर गैंग यमुना एक्सप्रेस वे आने जाने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है और यहां से गुजरने वाली कारों पर पत्थर मारकर लूट की वारदात को अंजाम देता है.  

जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे का 80 किलोमीटर का क्षेत्र आता है, जिसमें मथुरा के 7 थाना सुरीर, नौहझील, मांट, राया, जमुनापार, महावन और बलदेव थाना क्षेत्र आते हैं. पत्थर गैंग इन दिनों इन इलाकों में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं. ये बदमाश यमुना एक्सप्रेस वे गुजरने वाले राहगीरों को अपना निशाना बनाते हैं और उनकी कारों पर पत्थर मारते हैं. गाड़ी पर पत्थर लगने की आवाज के बाद जब कार चालक गाड़ी रोककर देखने की कोशिश करता है तो अचानक इस पत्थर गैंग के सदस्य उस पर धावा बोल देते हैं और उसे घेरकर तमंचे के बल पर लूटपाट करते हैं. 

यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थर गैंग का आतंक 

यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थर गैंग 29 मई से लगातार लूट की कई वारदातों को अंजाम दे रहा है. जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पत्थर गैंग को पकड़ने के लिए मथुरा पुलिस की ओर से कई टीमों को गठन किया गया है. इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. सुरक्षा के लिए चार पीआरवी, यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग की गाड़ियां, दो चेतक तैनात की गई है. बावजूद इसके पत्थर गैंग को लेकर पुलिस के हाथ अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: हनुमान गढ़ी के संतों ने दी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को चुनौती, कहा- 'अब ये मेडल..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget