एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में RLD के खिलाफ योगी सरकार के मंत्री! इस बयान से गरमाई सियासत

UP Politics: चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा था कि रालोद का वोट कभी भाजपा को नहीं मिला. जिस कारण 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार से जीत का अंतर कम हो गया. दोनों दलों में अनबन तेज हो गयी है.

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के वोट बैंक को लेकर दिए गए बयान पर अब सियासी घमासान मच गया है. मथुरा छाता सीट से जुड़े इस विवाद में अब कैबिनेट मंत्री तेजपाल सिंह ने लक्ष्मीनारायण के बयान का खुलकर विरोध किया है. तेजपाल ने कहा कि लक्ष्मीनारायण का दावा गलत है और यह रालोद-भाजपा गठबंधन के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

बता दें कि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा था कि रालोद का वोट कभी भाजपा को नहीं मिला. जिस कारण 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार से जीत का अंतर कम हो गया.इस बयान के बाद दोनों दलों में स्थानीय स्तर पर अनबन तेज हो गयी है.

लक्ष्मीनारायण का बयान

लक्ष्मीनारायण ने दावा किया था कि भाजपा को रालोद का वोट कभी नहीं मिला, खासकर छाता विधानसभा क्षेत्र में. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में छाता की पांच विधानसभाओं में केवल मांट सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को बढ़त मिली, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा. उन्होंने रालोद नेताओं को भ्रम से बाहर निकलने की सलाह दी और दावा किया कि छाता सीट पर रालोद का कोई प्रभाव नहीं है.

तेजपाल का पलटवार

वहीं रालोद नेता तेजपाल सिंह ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लक्ष्मीनारायण का बयान गलत और गैर-जिम्मेदाराना है. रालोद का वोट बैंक छाता में अहम भूमिका निभाता है, और गठबंधन की सफलता में इसका योगदान रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लक्ष्मीनारायण अपने व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी के हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं. तेजपाल ने रालोद के साथ गठबंधन को मजबूत करने की वकालत की और कहा कि छाता सीट पर दोनों दलों को मिलकर काम करना चाहिए.

रालोद की प्रतिक्रिया

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने तेजपाल के समर्थन में बयान जारी कर कहा कि लक्ष्मीनारायण का बयान गठबंधन के खिलाफ है. हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया है. हाल ही में रालोद नेताओं की योगी से मुलाकात ने भी इस विवाद को हवा दी है, जिसमें छाता सीट को लेकर मतभेद साफ दिखे.

सियासी माहौल गर्माया

लक्ष्मीनारायण और तेजपाल के बीच यह टकराव भाजपा और रालोद के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है. छाता सीट पर नियंत्रण को लेकर दोनों पक्षों में जंग तेज हो गई है. अगर ये विवाद यूं ही बढ़ता रहा तो आगामी चुनावों में गठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget