एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज के मारुति यार्ड हब में लगी भीषण आग, 16 कारें जलकर खाक

UP News: प्रयागराज के झूंसी इलाके में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया. तार के टूटने से मारुति यार्ड हब में खड़ी 16 कारें जलकर खाक हो गई.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले झूंसी इलाके में मारुति यार्ड हब में भीषण आग लग गई. आग लगने से यार्ड में खड़ी 16 कारें जलकर राख हो गई. वहीं कुछ कई अन्य वाहनों को भी मामूली नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार बिजली का हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से कारों में आग लगी. मारुति यार्ड हब में भीषण आग की तेज लपटों को उठते देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.

आग लगने की सूचना पर सीएफओ फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे. फायर टेंडर से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. ब्राइट फोर व्हीलर सेल्स प्रयागराज प्राइवेट लिमिटेड के झूंसी के गोदाम में आग लगी थी. जानकारी के अनुसार आग आज सुबह करीब 09:45 बजे लगी थी. आग लगने से उर्मिला महिला महाविद्यालय के पीछे रखी कार जलकर खाक हो गई.

16 कारें जलकर खाक

बताया जा रहा है कि भीषण आग लगने से 16 कारें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं. यार्ड में खड़ी तमाम अन्य गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. गनीमत रही कि आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग लगने पर स्थानीय झूंसी थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. फायर स्टेशन फूलपुर, हंडिया और  नैनी से भी गाड़ियों को बुलाया गया.

हाईवोल्टेज तार टूटने से हादसा

जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गाड़ियों पर गिर गया. जिसके कारण वहां खड़ी गाड़ियों में आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और मारुति यार्ड हब में खड़ी 16 कारें जलकर खाक हो गई. फिलहाल यार्ड के कर्मचारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ेंः 
MotoGP India 2023: 'मोटो जीपी भारत' में पेश होगी यूपी की सशक्त छवि, बड़े निवेश की संभावनाएं तलाश रहे सीएम योगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget