एक्सप्लोरर

बागपत के लुहारी गांव में हुआ शहीद पिंकू का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

बागपत के लुहारी गांव के 38 वर्षीय पिंकू कुमार वर्ष 2001 में मेरठ से सेना में भर्ती हुए थे. पिंकू शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. गांव में गार्ड आफ ऑनर और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

बागपत: दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए लुहारी के हवलदार पिंकू कुमार का पार्थिव शव आज गांव पहुंचा तो हजारों की भीड़ उनके दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ी. माहौल गमगीन हो गया. पार्थिव शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. उसके बाद गमगीन माहौल में उनकी शवयात्रा निकाली गई, जिसमें 'भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक पिंकू तेरा नाम रहेगा' के नारे लगे. यमुना किनारे गार्ड आफ ऑनर और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

2001 में हुए थे भर्ती बागपत के लुहारी गांव के 38 वर्षीय पिंकू कुमार वर्ष 2001 में मेरठ से सेना में भर्ती हुए थे. उन्होंने 20 साल तक देश की सेवा की. वर्तमान में वो कई साल से जम्मू कश्मीर में हवलदार पद और 6 जाट बटालियन में तैनात थे. 27 मार्च की रात लगभग सवा आठ बजे वो शोपियां में एक ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे. इसी दौरान आतंकवादियों की गोली से वो शहीद हो गई. देर रात ही उनकी शहादत की जानकारी घर आई तो कोहराम मच गया.

दिया गया गार्ड आफ ऑनर उधर, आज सुबह शहीद के पार्थिव शव को सेना के वाहनों में गांव लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई. लोगों ने उनके घर पर अंतिम दर्शन किए, उसके बाद उनकी शवयात्रा गमगीन माहौल में गांव की गलियों से होती हुई यमुना किनारे पहुंची तो हजारों लोगों ने 'भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, पिंकू तेरा नाम रहेगा' जैसे नारे लगाए. लगभग चार किमी लंबी शवयात्रा में सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह समेत दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे. शवयात्रा पर पुष्प वर्षा की गई. शव यात्रा यमुना किनारे पहुंची और गार्ड आफ ऑनर और सैनिक सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार किया गया.

परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि शहीद पिंकू कुमार के परिवार को मुख्यमंत्री जी की तरफ से 50 लाख रुपये की सहायता धनराशि की घोषणा की गई है, जिसमें 35 लाख रुपये उनकी धर्मपत्नी के लिए 15 लाख उनके माता-पिता के लिए दिए गए हैं. उनके परिवार में जो लोग है उनमें से कोई एक व्यक्ति निर्णय लेगा. ग्राम में आने वाली एक सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा. जो भी प्रसाशनिक मदद हो सकती है वो की जाएगी. हम सभी लोग उनकी शहादत पर नमन करते हैं.

ऐसे आई थी गर्व कर देने वाली शहदात की खबर पिंकू की पत्नी कविता तीनों बच्चों के साथ अपने मायके में थीं. 27 मार्च की रात लगभग 11 बजे बड़ा भाई मनोज भी परिवार के साथ घर पर सो हुआ था. इसी दौरान अचानक एक अनजान नंबर की काल मनोज के मोबाइल पर आती है. कई बार कॉल आने के बाद मनोज रिसीव नहीं करता तो उसी नंबर से कॉल पिंकू की पत्नी कविता के मोबाइल पर की जाती है. दो तीन बार कॉल के बाद कविता कॉल को रिसीव कर लेती हैं. कॉलर की ओर से बताया जाता है कि अपने परिवार के बड़ों से बात कराओ. उसके बाद कॉलर ये तो बताता है कि वो जम्मू कश्मीर से बोल रहा है और पिंकू के बारे में जानकारी देना चाहता है, लेकिन बताता कुछ नहीं है. उसके बाद कविता मनोज के फोन पर कॉल रिसीव करने की बात कहती है तो मनोज उस काल को रिसीव कर लेता है. कालर जानकारी देता है कि पिंकू आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं.

एक बेटा किसान और दूसरा जवान लुहारी गांव के रहने वाले जबर सिंह पेशे से किसान हैं. उनके बड़े बेटे का नाम मनोज और छोटे का नाम पिंकू कुमार है. दोनों बेटे शादीशुदा है. जबर सिंह अपनी पत्नी कमलेश, बेटे मनोज, पुत्रवधू और दो पौत्रों के साथ गांव में रहते हैं. मनोज पिता के साथ 20 बीघा खेती में हाथ बंटाते हैं जबकि पिंकू सेना में जवान है. उसकी पत्नी कविता अपने तीन बच्चों के साथ मेरठ में सेना के क्वार्टर में रहती हैं. पिंकू की 10 वर्षीय बड़ी बेटी शैली कक्षा चार और आठ साल की छोटी बेटी अंजलि कक्षा तीन की छात्रा है जबकि सबसे छोटा बेटा अर्णव लगभग नौ माह का है. लगभग 38 वर्षीय पिंकू की शादी वर्ष 2005 में सौरम गोयला, मुजफ्फरनगर कविता के साथ हुई थी.

ये भी पढ़ें:

अलग अंदाज में मनाई जाती है नवाबों के गांव में होली, होरियारे देते हैं गाली, बदले में मिलता है नजराना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget