एक्सप्लोरर

बरेली: एक साल तक 35 लोगों ने लूटी महिला की अस्मत, दबंगों के डर से परिवार ने किया गांव से पलायन

बरेली में एक महिला के साथ दरिंदगी की खौफनाक वारदात सामने आई है। महिला को 35 लोग साल भर तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।

बरेली, एबीपी गंगा। जिले में शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है। मामला बरेली कैंट का है जहां एक महिला को पिछले एक साल में कई लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि उसके साथ पिछले एक साल में 35 लोगों ने बलात्कार किया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, दबंगों के डर से महिला और उसके परिवार ने गांव से पलायन कर लिया है। महिला और उसके पति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की है।

पीड़िता की माने तो पहले पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। यहीं नहीं, उन दरिंदों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा और उसके पति व बच्चों के जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चों और पति की खातिर पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई। वहीं, दरिंदे महिला को लगातार ब्लैकमेल करते रहे और आए दिन अलग-अलग लोगों को बुलवाकर उसका रेप करवाते रहे। पीड़िता का आरोप है कि एक साल में उसके साथ करीब 35 लोगों ने बलात्कार किया। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर दरिंदे उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देते थे और फिर उसको नग्न अवस्था में मारते-पीटते थे। महिला का कहना है कि पति और बच्चों की खातिर वह सब दर्द सहती रही।

महिला के 9 वर्षीय बच्चे ने बताया कि उन लोगों ने उसकी भी पिटाई की और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को भी यहां तक अपने पापा को भी यह बात बताई तो उसे और उसके पापा को जान से मार देगा। डरा सहमा बच्चा कभी किसी से कुछ कह नहीं पाया।

घटना का उस वक्त पता चला जब पीड़िता के पति ने उसके पैर पर जख्म के निशान देखे तो सख्ती से उससे पूछा। जिसके बाद महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना बताई। बाद में पति ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इतना ही नहीं दबंगों की डर की वजह से पूरा परिवार गांव से पलायन कर गया है।

वहीं इस मामले में एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने कहा कि कैंट की महिला आज अपने पति और बच्चों के साथ उनके पास आई थी और उसने कई लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को लेते हुए कैंट पुलिस को जांच के आदेश देकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज वाराणसी से शुरू करेंगे 'धर्मयुद्ध यात्रा', 11 मार्च लखनऊ में होगा प्रदर्शन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज से शुरू करेंगे 'धर्मयुद्ध यात्रा', 11 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Haridwar News: खामेनेई की मौत पर गम में हैं शिया मुस्लिम, हरिद्वार के मंगलौर में खिराज-ए-अकीदत का जलसा
खामेनेई की मौत पर गम में हैं शिया मुस्लिम, हरिद्वार के मंगलौर में खिराज-ए-अकीदत का जलसा
Maharajganj News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में घिरा पति, घर में फंदे से लटककर दे दी जान
महराजगंज में दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में घिरा पति, घर में फंदे से लटककर दे दी जान

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget