एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में AAP की चुनावी तैयारी, मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों से किया ये वादा

Uttarakhand News: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने पहले देहरादून में देवभूमि बिजनेस डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की.

Uttarakhand News: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने पहले देहरादून में देवभूमि बिजनेस डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की. उसके बाद उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए जहां 17 नवंबर को उनके कई कार्यक्रम होंगे. देवभूमि बिजनेस डायलॉग कार्यक्रम के तहत सिसोदिया ने उत्तराखंड के व्यापारियों से बातचीत की, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापार कर रहे व्यापारी मौजूद रहे . हालांकि आप का ये चुनावी कार्यक्रम था, जिसमें मनीष सिसोदिया ने तमाम व्यापारियों से ये आह्वान किया कि वह उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं ताकि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के बाद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके. 

एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस ग्राउंड में जाकर चुनावी माहौल सजाने में जुटी है. वहीं, आम आदमी पार्टी होटलों में बैठकर चुनावी तैयारी कर रही है और दिल्ली के नेता देहरादून आ कर बिजनेसमैन और बड़े लोगों से डायलॉग कर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी ग्राउंड पर फ़िलहाल बहुत ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर नहीं आ रही. हालांकि, मनीष सिसोदिया ने इस दौरान व्यापारियों से उत्तराखंड में हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली. सिसोदिया ने व्यापारियों को दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. सिसोदिया ने व्यापारियों से कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें ताकि सरकार बनने पर व्यापारियों के हितों में काम किया जा सके. सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की तमाम उपलब्धियां गिना कर व्यापारियों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की. दिल्ली में सरकार क्या कर रही है उसके बारे में व्यापारियों से कहा कि दिल्ली का व्यापारी सरकार से बहुत खुश हैं इसलिए आप भी उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं.

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर मनीष सिसोदिया ने कही ये बात 

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की पुराली का धुंआ दिल्ली में आ रहा है. इससे दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. क्योकि खुद केंद्र सरकार की एजेंसी 36 फीसदी प्रदूषण के लिए पुराली को कारक मानती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट और अन्य का प्रदुषण बहुत कम है. इसलिए दिल्ली में प्रदूषण की जिम्मेदार केंद्र और हरियाणा, पंजाब की सरकार है.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: गांव-गांव खुद को कनेक्ट कर रही कांग्रेस, BJP ने दिग्गजों को मैदान में उतारा

Uttarakhand: नौकरियों को लेकर Harish Rawat ने BJP को घेरा, जानिए Tweet में क्या कुछ लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget