एक्सप्लोरर

एटीएस और गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, खालिस्तान कमांडो फोर्स का मंगत सिंह गिरफ्तार

एटीएस की इस कार्रवाई को आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब मंगत सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और संपर्कों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके.

उत्तर प्रदेश एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) और थाना साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) से जुड़े एक फरार आतंकवादी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी बुधवार , 23 अप्रैल 2025 को की गई. मंगत सिंह पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह करीब 30 साल से फरार था.

मंगत सिंह उर्फ मंगा मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले के टिम्मोवाल गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ 1993 में थाना साहिबाबाद (गाज़ियाबाद) में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे. इनमें हत्या की कोशिश (धारा 307), टाडा (TADA) एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. वह पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन 1995 में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया और तभी से लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था.

जानकारी के मुताबिक, मंगत सिंह का भाई संगत सिंह भी खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ था, जिसे 1990 में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. परिवार का आतंकवादी संगठनों से गहरा नाता रहा है.

UP में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, ‘संविधान बचाओ’ रैली का ऐलान

अवैध हथियार रखने के भी आरोप
मंगत सिंह पर लूट, धमकी और अवैध हथियार रखने के भी आरोप हैं. उसके खिलाफ गाज़ियाबाद के साहिबाबाद थाने में 135/93 (धारा 392, 411), 138/93 (धारा 384, 506) जैसे मामले भी दर्ज हैं. वह लगातार कोर्ट की सुनवाई से बचता रहा, जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.

एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगत सिंह इन दिनों पंजाब के अमृतसर जिले में छिपा हुआ है. इसके बाद नोएडा एटीएस और साहिबाबाद पुलिस ने मिलकर एक टीम बनाई और तकनीकी निगरानी व स्थानीय एजेंसियों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. अंततः उसे 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया.

गौरतलब है कि खालिस्तान कमांडो फोर्स 1980 और 90 के दशक में पंजाब में सक्रिय रहा एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, जिसका मकसद भारत से अलग ‘खालिस्तान’ नामक देश बनाना था. इस संगठन ने उस दौर में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget