एक्सप्लोरर

UP में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, ‘संविधान बचाओ’ रैली का ऐलान

UP Politics: कांग्रेस ने इस बैठक से यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह अब भाजपा की हर नीति और निर्णय का खुलकर विरोध करेगी और जन आंदोलनों के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में भाजपा सरकार की नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को लखनऊ स्थित नेहरू भवन में एक अहम बैठक हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों के सामने गांधीवादी तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 28 अप्रैल को बस्ती जनपद में “संविधान बचाओ” रैली का आयोजन होगा.

इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने की, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी रही. बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई.

अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें और बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने का अभियान चलाएं. उन्होंने यह भी कहा कि 9 अप्रैल को अहमदाबाद में हुए एआईसीसी के अधिवेशन में जो प्रस्ताव पारित हुआ था, उसके अनुरूप ही समर्पण और संघर्ष के साथ संगठन मजबूत किया जाएगा.

पहलगाम हमले पर फूटा धर्मगुरु देवकीनंदन महाराज का गुस्सा, कहा- अभी नहीं तो कभी नहीं...

कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड जैसे मामलों में गांधी परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, जो कि राज्य प्रायोजित उत्पीड़न का उदाहरण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की इन नीतियों का जनता के बीच खुलकर विरोध करें.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “हम गांधी के सिपाही हैं, अंग्रेजों से भी नहीं डरे तो भाजपाइयों से डरने का सवाल ही नहीं.” उन्होंने बताया कि सभी जिला और शहर इकाइयों को 15 अगस्त तक बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. 15 मई तक जिला कार्यकारिणी और 15 जून तक ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य किया गया है.

पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार संविधान को कमजोर कर रही है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है और संसद की प्रक्रियाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. इसी के विरोध में कांग्रेस ने 28 अप्रैल को बस्ती में एक बड़ी ‘संविधान बचाओ रैली’ करने का ऐलान किया है.

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, निर्मल खत्री पी.एल. पुनिया, बृजलाल खाबरी, वीरेन्द्र चौधरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. सी.पी. राय, समेत कई नेताओं ने शिरकत की और अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान नए जिला और शहर अध्यक्षों को जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया.

गौरतलब है कि आगामी पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करने में जुटी है. भाजपा सरकार के खिलाफ जन असंतोष को राजनीतिक मुद्दा बनाने की रणनीति के तहत कांग्रेस इन दिनों सक्रिय आंदोलन की राह पर है. गांधीवादी परंपरा और संविधान की रक्षा की बात करते हुए पार्टी जनता को फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget