एक्सप्लोरर

UP: मास्क चेकिंग के दौरान युवक ने चौकी इंचार्ज को जड़ा थप्पड़, मौके से हुआ फरार

यूपी में कुशीनगर में पुलिस ने मास्क के लिये चेकिंग अभियान चला रखा था लेकिन इस बीच बिना मास्क लगाये एक युवक से पूछताछ की जा रही थी. अचानक युवक ने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ रसीद कर दिया.


कुशीनगर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सूबे की योगी सरकार ने मास्क न पहनने वालों से सख्ती से निपटने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं. योगी सरकार ने आदेश जारी किया है कि, पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1000 जुर्माना उसके बाद जुर्माना 10 हजार रुपये वसूलने का आदेश जारी हुआ है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और पुलिस को कोविड गाइडलाइन का पालन करवाना भारी पड़ रहा है. ताजा मामला कुशीनगर जनपद का है, जहां बिना मास्क के घूम रहे युवक को पुलिस ने रोक कर डांटा तो वह चौकी इंचार्ज को ही तमाचा जड़कर फरार हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी युवक को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किए लेकिन युवक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की पहचान में लगी है. 

मास्क चेकिंग के दौरान जड़ा थप्पड़

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्बे में चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में बैठकर मास्क चेकिंग करने के साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे. इस बीच एक युवक बिना मास्क के बाजार में घूम रहा था. चौकी इंचार्ज ने युवक को बुलाकर मास्क लगाने के बारे में पूछा तो उसने उल्टा जवाब दिया. जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने उसे धीरे से थप्पड़ मारकर आगे से मास्क पहनकर घर से निकलने की चेतावनी दी. थप्पड़ खाते ही युवक भी आपे से  बाहर हो गया और उसने भी गाड़ी में बैठे चौकी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिया. पास में खड़े पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक दौड़कर भाग निकला. युवक को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी दौड़ा लेकिन युवक फरार हो गया था. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. 

अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस युवक की पहचान में लगी है.

ये भी पढ़ें.

नोएडा में रेमडेसिविर की काला बाजारी करते शख्स धरा गया, पुलिस ने 105 इंजेक्शन बरामद किये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget