एक्सप्लोरर

नोएडा में रेमडेसिविर की काला बाजारी करते शख्स धरा गया, पुलिस ने 105 इंजेक्शन बरामद किये

रेमडेसिविर इंजेक्शन गंभीर कोरोना मरीजों को लिये रामबाण औषधि है. इस बीच इसकी काला बाजारी करते एक शख्स नोएडा से पकड़ा गया है. इसके पास से 105 इंजेक्शन बरामद किये गये हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई है.

नोएडा: एक तरफ जहां देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन और गंभीर मरीजों के लिए उपयोगी रेमडेसिविर की काला बाज़ारी बढ़ गयी है. जिस कारण कई मरीज दम तोड़ दे रहे हैं. नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक ऐसे ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो नोएडा में धड़ल्ले से रेमडेसिविर की काला बाज़ारी कर रहा था. पुलिस ने इसके कब्जे से सैकड़ों रेमडेसिविर की 105  वायल्स और 1,54,000 रुपये बरामद किए हैं.

पंजाब से लाकर नोएडा में करता था कालाबाजारी

पुलिस के गिरफ्त में आया ये शख्स देश की कई मौतों का सौदागर है. दरअसल ये शख्स कोरोना के इमरजेंसी मरीजों के लिए उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन का काला बाज़ारी करता था, जिसे नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त रचित घई मूल रूप से पीतमपुरा दिल्ली का निवासी फिलहाल नोएडा में रहता था. रचित बीते मार्च से ही दिल्ली और पंजाब से रेमडेसिविर लाकर नोएडा में काला बाज़ारी कर रहा था. कोरोना के सीरियस मरीजों को ये रेमडेसिविर 15 हज़ार से लेकर 40 हज़ार में बेचता था. देश में कोरोना की दूसरी वेव के बाद से ही लगातार रेमडेसिविर की मांग बढ़ी है. 

105 इंजेक्शन वायल्स बरामद

नोएडा क्राइम ब्रांच, नोएडा पुलिस और औषधि निरीक्षक लगातार नोएडा में रेमडेसिविर की काला बाज़ारी को रोकने के प्रयास में जुटी थी. इसी कड़ी में बीती देर रात पुलिस ने रचित को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इंजेक्शन के स्रोत के बारे जानकारी जुटा रही है. पुलिस को इसके पास से 105 रेमडेसिविर इंजेक्शन के वायल्स, 1,54,000 रुपये कैश, और एक सेंट्रो कार बरामद हुई है.

ये भी पढ़ें.

ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों पर प्रियंका गांधी सरकार पर भड़कीं, कहा- दोगुनी ऑक्सीजन देश के बाहर भेज दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget