एक्सप्लोरर

बागपत: दबंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में शिवम का कत्ल किया गया, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, चौथे ने किया सरेंडर

शिवम भी अक्सर मारपीट किया करता था. यही नहीं, दूसरा गुट शिवम को रास्ते से हटाना चाहता था. कत्ल की इस सनसनीखेज कहानी में हत्या सिर्फ इसलिये कर दी गई कि दूसरा गुट अपनी दबंगई को इलाके में मनवाना चाहता था.

बागपत: पुलिस ने बागपत के बावली गांव के शिवम हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने वर्चस्व की लड़ाई में शिवम की हत्या कर दी. चौथे आरोपी ने बुधवार को कोतवाली में आत्मसर्मपण कर दिया था.

नौ नवंबर की शाम बागपत की बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में 24 वर्षीय शिवम उर्फ फोर्ड की हत्या कर दी थी. शिवम के भाई शुभम तोमर ने बादल उर्फ कारतूस, मोनित उर्फ छोटू, अभिषेक पुत्र अनिल निवासी पट्टी मोल्हू ग्राम बावली और एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. जांच में सामने आया कि घटना में अभिषेक शामिल नहीं है, जबकि शुभम उर्फ हनी और सत्यम खोखर शामिल हैं. सूचना पर पुलिस ने बावली गांव के जंगल में एक नलकूप पर दबिश दी, बादल उर्फ कारतूस पुत्र ऋषिपाल तोमर निवासी पट्टी मोल्हू, बावली गांव, कोतवाली बड़ौत, शुभम उर्फ हनी पुत्र संजीव तोमर निवासी ककौर कलां गांव, थाना छपरौली व सत्यम खोखर पुत्र जनमेजय सिंह निवासी बदरखा गांव, थाना छपरौली को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद

आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे और बाइक भी बरामद कर ली. आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया है. उधर, पुलिस के अनुसार गांव में शिवम और बादल के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही थी. शिवम कई बार बादल के साथ मारपीट कर चुका था. शिवम की बढ़ती दबंगई देखकर बादल ने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी और वह भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर ताकि दूसरे लोगों को पता चल सके कि वह शिवम से बड़े दबंग हैं. उधर, चौथे आरोपी मोनित ने अपने परिवार के लोगों के साथ एनकाउंटर के भय से कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था.

मृतक की वीडियो हुई वायरल मृतक शिवम मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता था और उसकी वीडियो बनाकर बाद में वायरल कर देता था. शिवम की हत्या के बाद उसकी एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमे शिवम कई माह पहले बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में छोटू नाम के युवक की पिटाई कर रहा है और अपने साथी से घटना की वीडियो भी बनवा रहा है. मारपीट के बाद शिवम छोटू को भगा देता है और उसे डराने के लिए तमंचे से फायर भी करता है. दरअसल छोटू ने शिवम को भुगत लेने की धमकी दी थी, जिसके बाद शिवम अपने साथी के साथ छोटू के गांव ही पहुंच गया और उसी के गांव में मारपीट कर दी थी.

ये भी पढ़ें.

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिये अच्छी खबर, इस साल नहीं बढ़ेंगी दरें और स्लैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget