एक्सप्लोरर

सिर्फ ये याद था कि घर के पास जहाज उड़ा करते थे..बिहार के युवक को 13 साल बाद मिला अपना परिवार

बिहार के युवक को 13 साल बाद अपना परिवार मिला। ये कहानी फिल्मी नहीं है बल्कि असल जिंदगी में ऐसा हुआ है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक की ये घटना बड़ी दिलचस्प है।

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड पुलिस के प्रयासों की बदौलत 22 वर्षीय एक युवक को 13 साल बाद अपना परिवार मिल गया। वह 13 वर्ष पहले बिहार के गया जिले से उत्तरकाशी के किराणु गांव मजदूरी करने आया था। हाल में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के किराणु में आयी आपदा के बाद बचाव और राहत अभियान के दौरान इस युवक ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के एक जवान कुलदीप सिंह से अपना घर ढूंढने में मदद मांगी और उन्होंने उसे निराश भी नहीं किया ।

एसडीआरएफ के प्रवक्ता आलोक सिंह ने बताया कि आराकोट गांव के पास हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित आपदाग्रस्त किराणु गांव में जब कुलदीप तथा अन्य लोगों की टीम बचाव व राहत के कार्य में लगी थी तभी 21 अगस्त को 22 वर्षीय शीवाजन उनके संपर्क में आया और उसने मदद मांगी । कुलदीप सिंह के हवाले से आलोक सिंह ने बताया कि मदद मांगते समय युवक की आंखों में आंसू थे और उसने कहा कि मुझे अपने घर जाना है । हालांकि, उसे यह नहीं पता था कि उसे जाना कहां है । कुलदीप ने जब विस्तृत जानकारी प्राप्त की तो मालूम चला कि 13 वर्ष पूर्व शीवाजन बिहार के कुछ मजदूरों के साथ क्षेत्र में आया था और सेबों की पैकिंग का काम करता था। उसी दौरान एक दिन मजदूरों का मालिक से झगड़ा हो गया और वे उसे छोड़ कर रात को ही गांव से चले गए । शीवाजन की उम्र उस समय नौ वर्ष थी और उसे अपने गांव या पिता का नाम आदि कुछ भी स्पष्ट रूप से याद नहीं था। सिर्फ इतनी जानकारी मिली कि उसके घर के पास हवाई जहाज उड़ा करते थे । इसी आधार पर कुलदीप सिंह ने इंटरनेट पर बिहार के बड़े हवाई अड्डे के पास बसे गांवों को ढूंढना शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लायी और शीवाजन के बताए गांव की तरह 'बडेजी' गांव गया हवाई अड्डे के करीब दिखा। इस पर कुलदीप ने निकटवर्ती पुलिस थाने मगध और मुफस्सिल थाने से संपर्क किया किन्तु उधर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला । इसके बाद भी कुलदीप ने अपने प्रयास नहीं छोडे़ और गया के पुलिस अधीक्षक को फोन पर घटना से अवगत कराया जिसके बाद शीवाजन के परिवार की जानकारी प्राप्त हो गयी । युवक की अपने परिवार से फोन पर बातें भी हुई हैं और अब 13 साल के बनवास के बाद उसे अपना परिवार मिल गया । शीवाजन से मिलने की आस छोड़ चुकी उसकी मां फूलादेवी भी उससे मिलने को आतुर हैं और अपने दूसरे पुत्र रोहित मांजी के साथ देहरादून आ रही हैं । एसडीआरएफ के कमांडांट ने कुलदीप को इस मेहनत पर शाबाशी देते हुए 2500 रु के नकद इनाम की घोषणा की है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget