एक्सप्लोरर

अस्पताल जाने के लिये मिन्नतें करता रहा बेटा लेकिन नहीं पसीजा पुलिसवालों का दिल, पिता की हुई मौत

उन्नाव में पुलिसिया लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग शख्स को दिल का दौरा पड़ा था उसे अस्पताल जाना था। लेकिन पुलिस पुल बंद होने की बात कह इंकार कर दिया। आखिरकार बुजुर्ग पिता की मौत हो गई

उन्नाव, एबीपी गंगा। उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीताराम कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग शख्स की पुलिस लापरवाही के चलते मौत हो गयी. मृतक बर्तन कारोबारी था जिसे हृदय आघात आया था. अस्पताल जाने के लिये कारोबारी के बेटे ने जिला प्रशासन समेत कई अधिकारियों को फोन कर पुल से निकलने के लिए मिन्नतें कीं लेकिन गंगाघाट पुलिस नहीं पिघली. जिसके बाद वह अपनी कार से पिता को इलाज के लिए बैराज मार्ग पर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सीताराम कॉलोनी निवासी बर्तन कारोबारी कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 70 वर्ष को मंगलवार सुबह छ बजे दिल का दौरा पडा गया, जिसके बाद उनके बेटे सियाराम वर्मा ने स्थानीय पुलिस को फ़ोन कर पुल से निकलने की अनुमति मांगी लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी. जिसके बाद वह खुद अपनी कार से बैराज मार्ग होते हुए कार्डियोलॉजी कानपुर जा रहा था. इधर सरैया क्रॉसिंग भी बंद थी कुछ देर बाद क्रॉसिंग खुली जिसके बाद वह कानपुर जाने लगा. बैराज मार्ग पर पहुंचते ही बर्तन कारोबारी कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने जिला प्रशासन द्वारा पुल बंद किए जाने से मौत का कारण बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर पुल खुला होता तो समय से पिता को कार्डियोलॉजी पहुंचाया जा सकता था. इससे पहले बेटे ने कई निजी अस्पतालों से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा लेकिन किसी ने नहीं दिया पुल बंद होने से हार्ट अटैक पड़ने से कई लोगों की जान पहले भी जा चुकी है.

वही मीडिया से बात करते हुए उन्नाव जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आज सूचना मिली है कि एक बुजुर्ग की हृदयाघात से मौत हो गई है. मृतक के बेटे का आरोप है कि उसे पुल से निकलने नहीं दिया गया. जिलाधिकारी ने 5 मई को ही लिखित आदेश कर बीमार लोगों को निकलने की अनुमति दी थी फिर भी इनको क्यों नहीं निकलने दिया गया. इसके लिए पूरे मामले की जांच कराने के लिए 3 सदस्य जांच टीम गठित कर दी है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिलाधिकारी ने मृतक के परिवार को लेकर संवेदना भी व्यक्त की.

यह भी पढ़ें:

यूपी सरकार और कांग्रेस में बसों पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रवासी मजदूरों की मदद पर तेज हुआ लेटर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget