एक्सप्लोरर

महाराजगंजः शख्स ने दी जंगल से लकड़ी काटने की सूचना, दबंगों ने खंभे से बांधकर पीटा

यहां महाराजगंज में एक शख्स को जंगल से लकड़ी चोरी की शिकायत करना भारी पड़ गया. गांव के दबंगों ने शख्स खंभे से बांधकर पीटा.

महाराजगंज, एबीपी गंगा। महाराजगंज में एक अधेड़ को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि उसने वन विभाग को गांव के कुछ लोगों द्वारा लकड़ी काटने की सूचना दी थी. यही वजह है कि गांव के कुछ लोग उसे खंभे में रस्‍सी से बांध कर उसकी पिटाई कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़त युवक ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ये घटना है. यहां मानिक तालाब गांव के रहने वाले हरिश्‍चन्‍द्र को कुछ लोगों ने पीटा.

दरअसल, जंगल से लकड़ी काटने की सूचना वन विभाग को देना एक शख्स को महंगा पड़ गया. दबंगो ने उस शख्स को रस्सी से बांध कर पिटाई कर दी. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक अधेड़ को लोहे के पाइप में बांधकर पीटते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है.

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि जंगल से लकड़ी काटने की सूचना के बाद अधेड़ को नाराज लोग खंभे में बांधकर पीट रहे हैं. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

प्रयागराजः दो सगे भाइयों की मिली लाश, इलाके में हडकंप, पुलिस छान-बीन में जुटी अमेठीः कोतवाली से रात में गायब हुई नाबालिग लड़की, पुलिस टीम तलाश में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget