एक्सप्लोरर

प्रयागराजः दो सगे भाइयों की मिली लाश, इलाके में हडकंप, पुलिस छान-बीन में जुटी

यहां प्रयागराज में पुलिस को दो सगे भाइयों की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल, मामले में कई एंगल से जांच कर रही है.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में आज दो सगे भाइयों की खून सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. छोटे भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, जबकि बड़े भाई का रेलवे ट्रैक के बगल खेत में पाया गया. दोनों के पैरों की चप्पल आस -पास ही मिली है. दोनों भाइयों के शरीर पर चोट के काफी निशान भी पाए गए हैं. खेत के पास कुछ ईंटों पर भी खून के निशान मिले हैं. दोनों भाइयों की हत्या की गई है, या उन्होंने खुदकुशी की है या फिर वह हादसे का शिकार का शिकार हुए हैं, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. मौके पर पहुंचकर तफ्तीश करने वाली पुलिस टीम ने इन तीन थ्योरियों को दरकिनार कर चौथे एंगल पर शक जताया है.

पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों में आज भोर में झगड़ा हुआ. इस पर छोटे भाई ईट-पत्थरों से वार कर बड़े भाई का क़त्ल कर दिया और उसके बाद पछतावा होने पर किसी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी भी जान दे दी. हालांकि इस थ्योरी के पीछे पुलिस के पास कोई बड़ा आधार नहीं है. इसीलिए अफसरों का कहना है कि वह इस मामले में कई एंगल पर छानबीन करेंगे. फिलहाल परिवार के लोगों की तहरीर का इंतजार है, कि क्या कहना चाहते हैं और उन्हें किस तरह का शक है. परिवार वालों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है, लेकिन दोनों भाइयों के बीच आज सुबह किसी बात पर झगडे की बात ज़रूर बताई है.

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली रेलवे स्टेशन के पास पंतरवा इलाके की है. इसी गांव के रहने वाले रमेश कुमार के दो बेटों पचीस साल के नीरज और अठारह साल के छोटू के शव घर से कुछ दूरी पर ही खून से लथपथ हालत में मिले. छोटे बेटे छोटू का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, जबकि बड़े बेटे नीरज का शव रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में. रेलवे ट्रैक और खेत के बीच की जगह पर दोनों भाइयों की खून लगी चप्पलें व कुछ ईंटें पडी हुई थीं. पहली नज़र में मामला डबल मर्डर का नज़र आ रहा था. लेकिन परिवार वालों के बयान और शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस को आशंका है कि भोर में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ. दोनों झगड़ते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए। वहां छोटे भाई छोटू ने बड़े भाई नीरज पर ईंट पत्थरों से वार किया. नीरज की मौत होने के बाद छोटू को पछतावा हुआ होगा या तो उसने किसी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली या फिर झगडे़ व हमले के बाद भागते वक़्त किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया.

बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है. मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं. अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की तफ्तीश के बाद ही इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. वैसे एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ेंः

यूपी: मुजफ्फरनगर में युवक ने झूठ बोलकर की शादी तो पत्नी चली गई मायके, गोली मारने पहुंचा ससुराल और फिर...

अमेठी में युवती ने प्रेमी के साथ कुएं में कूदकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'गांधी आश्रम का कुर्ता था नहीं तो..', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget