एक्सप्लोरर

Gorakhpur: किशोरी का अपहरण कर जबरन कर लिया निकाह, लव जिहाद और अपहरण का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में नाबालिग किशोरी को अगवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है. किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक ने जबरन निकाह कर लिया. जब किशोरी के परिजनों को किशोरी के स्‍कूल बैग से निकाहनामा मिला, तो उनके होश उड़ गए. जब इस बारे में युवक से किशोरी के परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए धमकी भी दी. पुलिस ने बिहार के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लव जिहाद समेत अन्‍य धाराओं में मुकदमा दर्ज करआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले समस्तीपुर, बिहार के युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अगवा कर जबरन निकाह कर लिया. घरवालों से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी. रविवार की रात में जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शाहपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी. आरोपित के खिलाफ अपहरण और लव जिहाद की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं निकाह कराने वाले की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.

पुष्टि होने पर बढ़ाई जाएगी रेप की धारा 

किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है. जांच में रेप की पुष्टि हुई तो रेप की धारा भी बढ़ाई जाएगी. किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले तबारक खान का परिवार 20 साल से शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता है. पिछले कुछ दिनों से वह कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था. स्कूल आते-जाते पीछा करता था. एक मार्च को घर से निकली बेटी को अगवा कर उसने जबरन बेटी के साथ निकाह कर लिया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शाम को घर के पास लाकर छोड़ दिया.

बैग से मिला उर्दू में लिखा दस्तावेज

घटना के बाद से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी. उसने पूछने पर कुछ नहीं बताया. रविवार को उसके बैग से उर्दू में लिखा दस्तावेज मिला. छानबीन करने पर पता चला कि वह निकाहनामा है. पीड़ित को मेडिकल के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है. निकाह कराने वाले की तलाश चल रही है. मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई तो रेप की धारा भी बढ़ाई जाएगी.

गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 8 मार्च 2021 को पीडि़ता की मां ने सूचना दी है कि एक मार्च को उनकी पुत्री पढ़ने जा रही थी, तो उसे जबरन उठाकर निकाह कर लिया गया. इस सूचना के आधार पर थाना शाहपुर में 95/2021 मुकदमा अपराध संख्‍या आईपीसी की धारा 363, 366, 506 और 3/5 यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन विच्‍छेद अध्‍यादेश 2020 अभियोग पंजीकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ का दामाद बना उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, ससुराल में भी मनाया गया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget