एक्सप्लोरर

गौतम बुद्ध नगर के विकास के लिए और प्रयास करें : आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर राज्य के लिए एक ‘‘शो विंडो’’ है और इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से जिले की प्रगति के लिए और प्रयास करने को कहा.

उन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की.

आदित्यनाथ ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर राज्य के लिए एक ‘‘शो विंडो’’ है और इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जिले के विकास के लिए और कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए और अधिक प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक निवेश आए और उद्योग स्थापित हों.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता दी जाए.

मुख्यमंत्री विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद जब हमने नोएडा की यात्रा शुरू की थी तो उस समय विपक्ष ने कहा कि इनकी (आदित्यनाथ की) कुर्सी जाएगी लेकिन हमने जो संकल्प लिया, उसे पूरा भी किया. योगी ने यहां उत्तर प्रदेश के पहले डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और ग्रेटर नोएडा में 39 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

सोमवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में हीरानंदानी समूह के पहले डाटा सेंटर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने कहा, ‘‘भारत में 65 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता हैं. यह पूरी दुनिया का 20 फीसदी हैं लेकिन यहां ‘स्टोरेज’ क्षमता मात्र दो प्रतिशत थी. इस डाटा को स्टोर करने के लिए दुनिया में कहीं जमीन तलाशनी पड़ती थी लेकिन अब हमारा देश भी इस क्षेत्र में उतर चुका है. इस डाटा सेंटर ने यह दिखा दिया कि हम भी डाटा को अपने यहां सुरक्षित रख सकते हैं.’’

उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास, तीनों प्राधिकरण आईटी का प्रमुख केंद्र हैं, जहां निवेश बढ़ रहा है. यहां विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा दिया गया और यहां मानव संसाधन भी अच्छा है. उन्होंने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है जिसकी वजह से विदेशी निवेश बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गौतम बुद्ध नगर में आज माफिया का राज नहीं है, कानून का राज है. एक वक्त था जब नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक शहरों को माफिया चलाया करते थे. अब माफिया जेल में हैं और कानून का राज कायम हुआ है. आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश में औद्योगिक रफ्तार की पहचान बन चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नोएडा पहचान कायम कर रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget