एक्सप्लोरर

Mainpuri Encounter: मैनपुरी में पुलिस को देखते ही 25 हजार के इनामी बदमाश ने कर दिया फायर, फिर हुआ ऐसा हाल

Mainpuri Encounter: दन्नाहार थाना क्षेत्र में घिरोर के रहने वाले सीएसपी केंद्र संचालक अमीर सिंह की उसके ही चार दोस्तों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपियों की पुलिस को तलाश थी.

Encounter in Mainpuri: यूपी (UP) में मैनपुरी (Mainpuri) के थाना दन्नाहार क्षेत्र में हुई सीएसपी केंद्र संचालक की हत्या में वांछित चल रहे 25 हजार के चौथे इनामी बदमाश को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसका एक साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. इनामी बदमाश और पुलिस के बीच इस दौरान जमकर फायरिंग हुई. मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया.

गौरतलब है कि मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में घिरोर के रहने वाले सीएसपी केंद्र संचालक अमीर सिंह की उसके ही चार दोस्तों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी थी, जिसके बाद से लगातार पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी. पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर ही चारों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. 24 घंटे पहले स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस के साथ 3 बदमाशों के बीच हुई संयुक्त मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- Aligarh News: शादी के नाम पर झारखंड से लड़कियों की तस्करी, हिन्दू बनकर सप्लाई करता था मुस्लिम युवक

पुलिस को देखते ही बदमाश ने किया फायर

वहीं ठीक 40 घंटे बाद वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश विनय शाक्य पुत्र वीरपाल सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर की ओर से थाना दन्नाहार क्षेत्र के सैनिक स्कूल से आगे जाने वाले लिंक रोड पर बदमाशों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल दन्नाहार पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बाइक से जा रहे बदमाश विनय शाक्य ने फायर कर दिया, जिससे एक गोली दन्नाहार थाना के एसएचओ की गाड़ी में लग गई.

बदमाश विनय शाक्य के पैर में लगी गोली

इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई, जो बदमाश विनय शाक्य के पैर में लगी. इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए विनय शाक्य का साथी थाना बरनाहल क्षेत्र निवासी दीवान सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर विजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे. सभी अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने खरीदी गैंगस्टर की बुलेट, जेल भी जा चुका है दरोगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget