एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: शिवपाल यादव बोले- 'अब अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के नाम से बुलाएं'

शिवपाल यादव जब से परिवार के साथ एकजुट हुए हैं वह बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं. अब उन्होंने मैनपुरी से बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को लेकर ही विवादित बात कही दी है.

UP News: मैनपुरी (Mainpuri) में बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के करीबी बताए जाते रहे हैं लेकिन भतीजे अखिलेश यादव से गिला-शिकवा दूर करने के बाद शिवपाल के तेवर बदले हुए दिख रहे हैं. शिवपाल ने रघुराज सिंह को लेकर विवादित बयान दे दिया है. शिवपाल ने कहा कि रघुराज सिंह हमारे पीछे ऐसे लगे रहते थे जैसे बैलगाड़ी के नीचे कुत्ता रहता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को छोटे नेताजी के नाम से बुलाया जाना चाहिए, नेताजी के बाद अब अखिलेश को यह खिताब मिलना चाहिए.

बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर रघुराज सिंह ने कहा था कि नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है इसलिए इतनी बड़ी पार्टी का उम्मीदवार वह चुने गए हैं. वहीं यह भी माना जा रहा था कि शिवपाल यादव उन्हें समर्थन दे सकते हैं लेकिन डिंपल यादव के प्रत्याशी घोषित होते ही शिवपाल अपने परिवार के साथ एकजुट हो गए. सपा ने उन्हें अपना स्टार प्रचारक भी घोषित कर दिया. वह तब से लगातार जनसभा और नुक्कड़ सभा करते देखे जा रहे हैं. बुधवार को भी उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के ताखा तहसील क्षेत्र इलाके में बहू डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया. तहसील की भरतिया कोठी में आय़ोजित संयुक्त जनसभा में शिवपाल, डिंपल और अखिलेश यादव के साथ मंच पर हाथ में गदा लिए देखे गए. 

तीखे तेवर के पीछे क्या यह है वजह?

शिवपाल के परिवार से एकजुट होने के बाद उनपर संकट के बादल भी मंडराते दिख रहे हैं. पहले उनकी सुरक्षा घटा दी गई और अब माना जा रहा है कि कथित घोटालों को लेकर एक्शन लिया जा सकता है. कुछ दिन पहले ही उन्हें जेड की जगह वाई कैटिगरी की सुरक्षा देने का फरमान जारी हुआ था. इसके बाद शिवपाल ने कहा था कि उनकी सुरक्षा अब जनता ही करेगी जबकि अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के फैसले पर बीजेपी को अहंकारी करार दिया था.

ये भी पढ़ें -

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पहुंची सपा, राम गोपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget