एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: 'वोटिंग से पहले अपने घर में न सोएं सपा कार्यकर्ता', प्रचार के बीच ऐसा क्यों बोलीं डिंपल यादव

डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ बिखराव की बातें करती है. उन्होंने कहा कि वह हमें एक-दूसरे से लड़ा सकती है, वह आपके और आपके बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचेगी.

UP News: मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) पार्टी नेताओं को उपचुनाव मतदान से पहले अपने घरों में नहीं सोने की हिदायत देते हुए रविवार को दावा किया कि बीजेपी सरकार जिला प्रशासन की मदद से सपा के स्थानीय नेताओं को प्रताड़ित करेगी.

डिंपल यादव ने भोगांव विधानसभा क्षेत्र के अलावा गांव में आयोजित एक जनसभा में कहा, 'मैं सपा के अपने युवा साथियों और नेताओं से कहना चाहती हूं कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मतदान से एक दिन पहले अगले 4 दिसंबर से प्रशासन उन पर ज्यादती करेगा, इसलिए 4 और 5 दिसंबर को अपने घरों में ना सोएं. आप चुपचाप जाकर वोट डालें और छह दिसंबर को प्रशासन यहां से गायब हो जाएगा.' 

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है. इस सीट पर उपचुनाव के तहत आगामी 5 दिसंबर को मतदान होगा. नतीजे की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी. समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ही प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करके इटावा के जिलाधिकारी अविनाश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह पर सरकार के इशारे पर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इन दोनों को चुनाव कार्यों से फौरन हटाने की मांग की. इटावा का जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आता है. 

हमें जमीन पर काम करना चाहिए - डिंपल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से तल्खी भुलाकर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए अखिलेश की पत्नी डिंपल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस सवाल पर कि क्या सपा परिवार चुनाव की वजह से एकजुट हुआ है और भविष्य में उसकी राहें फिर अलग हो सकती हैं, डिंपल ने कहा, 'हमें परिवार के बारे में कोई कयास नहीं लगाना चाहिए. हमें जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जमीन पर काम करना चाहिए.' 

नेताजी से भावनात्मक रिश्ता था - डिंपल

उन्होंने कहा, 'यह पहला चुनाव है जब ‘नेताजी’ हमारे बीच नहीं हैं. ‘नेताजी’ का मैनपुरी की जनता से एक भावनात्मक रिश्ता था और यहां के लोग उनके दिल में बसते थे. वह यहां के लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते थे. उन्होंने यहां का सबसे ज्यादा विकास किया. चाहे वह सड़कें हों, बिजली आपूर्ति हो, सिंचाई हो, लड़कियों की शिक्षा हो या फिर नौजवानों को रोजगार हो, नेता जी ने हमेशा सभी के बारे में सोचा.' प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान 'अहंकारी सरकार' यह मानने को तैयार नहीं है कि लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं, महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी चरम पर है और बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बिखराव की बातें करती है. उन्होंने कहा कि वह हमें एक-दूसरे से लड़ा सकती है, वह आपके और आपके बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचेगी.

ये भी पढ़ें -

UP: दिसंबर में US-UK दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, निवेशकों से बैठक से लेकर रोड शो तक यह है पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget