एक्सप्लोरर

Mainpuri By-Election 2022: नामांकन के बाद डिंपल यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, 'नेताजी' का नाम लेकर कही ये बात

Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव ने कहा कि "नेताजी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है आने वाले दिनों में मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा."

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. डिंपल के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान डिंपल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद किया और कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है और उम्मीद है कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी उन्हें मिलेगा. 

डिंपल यादव ने क्या कहा?

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा सरंक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है, जिसके बाद नेताजी की विरासत को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है. पत्रकारों ने जब डिंपल यादव से इस चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "मैनपुरी ने नेताजी को पहचान दी और नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी है. उन्होंने कहा कि "नेताजी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है आने वाले दिनों में मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा."

अखिलेश ने किया एतिहासिक जीत का दावा

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब नेताजी हमारे साथ नहीं है. नेताजी का इस क्षेत्र की जनता से सीधा लगाव रहा है. उन्होंने अपनी शुरुआत और राजनीति का संघर्ष मैनपुरी की जनता के साथ ही किया है. आज जब नेताजी नहीं हैं तो मैं यही अपील करना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलेगी, उनके सिद्धातों को आगे बढ़ाने का काम करेगी. मुझे भरोसा है कि यहां कि जनता नेताजी के नाम पर जैसे हमेशा साथ देती आई है इस चुनाव में भी साथ देगी और नेताजी के नाम पर एतिहासिक जीत मिलेगी. नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब उपचुनाव में पूरा वोट सपा उम्मीदवार के समर्थन में आएगा.

इस दौरान अखिलेश यादव ने भी दावा किया कि मैनपुरी में उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आएगा. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- अपर्णा यादव को लेकर यूपी BJP के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, खतौली उपचुनाव पर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget