एक्सप्लोरर

महोबा: पुलिस कार्यप्रणाली से परेशान व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने की थी खुदकुशी, ADG बोले- जांच जारी

महोबा में 8 सितंबर को व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर अपनी ही कार में गोली लगने से घायल हालात में मिला था.

महोबा. महोबा के चर्चित व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने महोबा में पीसी कर मामले का खुलासा किया. एडीजी ने बताया कि एसआईटी की जांच के अनुसार, व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से कार के अंदर खुद को गोली मार ली थी. व्यापारी इंद्रकांत पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान चल रहे थे और वे काफी तनाव में थे. एडीजी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने की वजह से तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार से अभी बातचीत नही हो पाई है.

8 सितंबर का है मामला बतादें कि महोबा में 8 सितंबर को व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर अपनी ही कार में गोली लगने से घायल हालात में मिला था. हालात नाजुक के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था. हालांकि इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई थी.

वायरल वीडियो में एसपी पर लगाया था आरोप इस घटना से कुछ दिन पहले ही व्यापारी ने एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो में उसने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. व्यापारी ने कहा कि जब उसने रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो उसे जान से मरवाने व फर्जी मुकदमों में फंसाने धमकी भी दी गई. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एसपी को निलंबित कर दिया था. महोबा में ही मृतक व्यापारी की तहरीर पर एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश, हत्या का प्रयास व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था.

जांच के लिए बनाई गई एसआईटी व्यापारी की मौत की जांच के लिए सीएम के आदेश पर वाराणसी के आईजी विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद आज प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश ने महोबा पहुंचकर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मामला हत्या का नही लग रहा है. मृतक इंद्रकात पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान थे जिसके चलते वह तनाव में रहते थे. गोली कार के अंदर से ही चली थी, बाकी जांच अभी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद निलंबित एसपी मणि लाल पाटीदार की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

एबीपी गंगा की खबर को पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- सही दिशा में परिश्रम हो तो मिट्टी से उगाए जा सकते हैं मोती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget