एक्सप्लोरर

Mahoba Crime News: सफाईकर्मी के घर में की लाखों की चोरी, दबंग फायरिंग कर हुए फरार, एक की हालत गंभीर

UP News: यूपी के महोबा गांव में कुछ नकाबपोश दबंगों ने एक सफाई कर्मी के परिवार के घर पर लूटपाट कर फायरिंग कर दी. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है,और आरोपियों की तलाश जारी है.

Mahoba Crime News: महोबा जनपद के चंदौली गांव में देशी शराब के ठेके में हो रही ओवर रेटिंग का विरोध करना सफाईकर्मी के परिवार को महंगा पड़ गया. घर में घुसकर सशस्त्र दबंगों ने लूटपाट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में गोली लगने से सफाई कर्मी का वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया क्या है, जबकि आरोप है कि दबंग घर में रखी नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद के खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव का है. जहां रहने वाला सफाई कर्मी उदयभान वर्मा अपने घर में पिता कल्लू, पत्नी और पुत्र के साथ सोया हुआ था. तभी आरोप है कि घर का दरवाजा तोड़कर एक दर्जन से अधिक नकाबपोश सशस्त्र बदमाश घुस आए. बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी. जिसका विरोध करने पर सफाई कर्मी और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई.

गोली मारकर फरार हुए आरोपी
नकाबपोश बदमाशों की पहचान होने पर सभी हमलावर हो गए. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता सभी नकाबपोश दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे बचकर सफाई कर्मी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भाग गया. जबकि दबंगों ने सफाई कर्मी के वृद्ध पिता कल्लू को गोली मारकर घायल कर दिया और आरोप है कि घर में राखी ₹100000 की नगदी और जेवर लेकर सभी फरार हो गए. 

सफाई कर्मी उदयभान बताता है कि बीते रोज उदयभान वर्मा का पुत्र नजदीकी गांव जरौली में संचालित देशी शराब के ठेके पर गया था जहां सेल्समैन नंदू उर्फ नरेंद्र बाबा द्वारा 50 रुपये कीमत के देशी शराब क्वार्टर को 60 रुपये में बेचा जा रहा था. जिसका वीडियो बनाकर जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की गई थी. इसी बात से बौखलाए दबंग ने सफाई कर्मी उदयभान वर्मा को धमकाया था और कहा था कि तेरे लड़के के कारण 70 हजार रुपए का चालान हुआ है. वह तुझसे वसूल किया जाएगा.

दबंगों ने मांगी थी एक लाख की रंगदारी
उदयभान ने कहा कि दबंगों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग भी की थी. जिसे न देने पर जान से मारने की धमकी सेल्समैन ने दी थी. जिसकी शिकायत सफाई कर्मी पीड़ित ने थाना पुलिस में करते हुए कार्यवाही की मांग की थी मगर आरोप है कि दरोगा ने आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आज रात के समय वह अपने अन्य साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर सफाई कर्मी के घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया है. 

घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम सहित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. परिजनों से घटना की जानकारी की गई है वहीं दूसरी तरफ वृद्ध की हालत खराब देख डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया. पुलिस से बेख़ौफ़ दबंगों की गुंडई स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े रहे है. यदि पीड़ित की शिकायत पर पहले ही आरोपी सेल्समैन पर कार्यवाही की जाती तो शायद यह वारदात भी न होती. पुलिस से बेखौफ की इस करतूत को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, पांच दशक से गांव में नहीं बन पाई है पक्की सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget