एक्सप्लोरर

Mahoba Shooting : गोलीकांड की मास्टरमाइंड निकली बुआ, भतीजे के दुश्मन को फंसाने की थी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब

Mahoba Shooting Incident Revealed: 7 जनवरी को समद नगर इलाके में हुई गोलीबारी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बुआ भतीजे समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Mahoba Firing Case: महोबा मुख्यालय में बीते दिनों ताबड़तोड़ हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया. दुश्मन को फंसाने के लिए पीड़ित ने खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था. वारदात में बुआ भी शामिल थी. सनसनीखेज गोलीकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. पीड़ित की सगी बुआ ने बदमाशों के साथ मिलकर विपक्षी को फंसाने की साजिश रची थी.

दुश्मन को फंसाने के लिए रची कराई फायरिंग

पुलिस ने मुख्य आरोपी बुआ-भतीजा सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर तीन तमंचे, कारतूस, बीस हजार कैश, वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है. एक बेगुनाह की जिंदगी बचने पर पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है. स्वाट, सर्विलांस और शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर घटना का खुलासा किया. 

बता दें कि समद नगर इलाके में 7 जनवरी को बेखौफ दबंगों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी. राज तिवारी ने पुरानी रंजिश में लईक खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया. पुलिस ने धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया था. ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल होने से महोबा पुलिस की किरकिरी होने लगी. पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठा.

बुआ और भतीजे की साजिश का पर्दाफाश

गोलीकांड का खुलासे करने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने तीन टीमों का गठन किया. स्वाट, सर्विलांस और शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य को आधार बनाया. जांच में पाया गया कि दुश्मन को फंसाने के लिए सोची समझी साजिश रची गई थी. खौफनाक वारदात को पीड़ित बने राज तिवारी ने बुआ संतोषी तिवारी के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

मुख्य साजिशकर्ता संतोषी ने पुलिस को बताया कि भतीजे राज का विवाद मोहल्ले के कुछ लोगों से चल रहा था. विपक्षी को फंसाने के लिए छतरपुर से छह बदमाशों को साजिश में शामिल किया गया. पुलिस ने बुआ-भतीजा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य बदमाश अभी भी फरार हैं. मध्य प्रदेश की संतोषी तिवारी ने सगे भतीजे राज के दुश्मन को फंसाने के लिए खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. 


Mahoba Shooting : गोलीकांड की मास्टरमाइंड निकली बुआ, भतीजे के दुश्मन को फंसाने की थी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब

वारदात के दिन छतरपुर से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस से झूठी शिकायत की. कानून के लंबे हाथों से संतोषी और भतीजा राज तिवारी सहित 6 लोग मामले में गिरफ्तार कर लिए गए. उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और 20 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है. पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता बताती हैं कि ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली और दूरदर्शिता से एक बेगुनाह की न केवल जिंदगी बची है बल्कि असली आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है. दो अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. अभियुक्तों में बुआ संतोषी, भतीजा राज, चंद्रशेखर, अंकित सेन, नफीस खान, नरेंद्र सेन शामिल हैं. दो फरार अभियुक्त लल्लन पाल और कैलाश प्रजापति की तलाश की जा रही है. 

Ram Mandir News: विपक्ष के आरोपों पर राम मंदिर ट्रस्ट का सवाल- 75 साल पहले नेहरू ने क्यों नहीं उठाया अवसर का लाभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget