एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: महोबा में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से लाखों रूपए बरामद

UP News: महोबा में चुनाव से पहले पुलिस के उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कार से 4 लाख 82 हजार रुपये नकदी बरामद किये हैं. पुलिस कार चालकों से पूछताछ कर रही है.

Mahoba News: महोबा में चुनाव को लेकर गस्त कर रहे उड़नदस्ते टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर कार से लाखों रुपए की नकदी बरामद की है. बरामद नगदी का कार में मौजूद युवकों द्वारा कोई साक्ष्य न दिए जाने पर टीम ने रुपए को जब्त कर कोषागार में जमा करा दिया. पुलिस इस मामले की जांच करते हुए गिफ्तार युवको से पूछताछ कर रही हैं.

आपको बता दें कि महोबा हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को वोट मतदान है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड पर नजर आ रहा है. चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर कर रहा है ताकि चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या व्यवधान उत्पन्न न हो.

पुलिस ने जब्त किया कैश
चुनाव ड्यूटी में लगाए गए उड़नदस्ते की नजर हर आम औ खास पर है. जिसके लिए जगह जगह सघन चेकिंग की जा रही है. ऐसी ही एक उड़नदस्ता टीम ने कार से लाखों रुपए बरामद किए है. मुख्यालय में तैनात उड़नदस्ता टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने झलकारी बाई तिराहे पर जब चरखारी की तरफ जा रही कार संख्या DL 8 CAN 9004 को रोक कर चेक किया तो कार से 4 लाख़ 82 हज़ार रूपए की नगदी बरामद हुई. वाहन में बैठे खरेला थाना क्षेत्र के बराय निवासी कल्याण बरामद पैसे का लेखा-जोखा ना दे सके. इसके बाद उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद चार लाख 82 हजार रुपए की नगदी को महोबा के ट्रेजरी हाउस कोषागार में जमा कर दिया.

बरामद नगदी के साक्ष्य न मिल पाने के कारण रुपए को जमा कराकर जांच की जा रही है. उड़नदस्ता टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्हें कल्याण नामक व्यक्ति की कार से चार लाख 82 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए हैं. कल्याण ने बताया कि वह जमीन बेचकर आ रहा है लेकिन वह बरामद नकदी से जुड़ा कोई अभिलेख टीम को नहीं दिखा सका. जिसके बाद उसका जब्त पैसा कोषागार में जमा करा दिया है. मामले में दोनों युवकों से पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली में एक्टिव दिखेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के भी कार्यक्रम तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget