एक्सप्लोरर

बहन को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, बदमाशों ने रास्ते में रोका.., 5 आरोपी गिरफ्तार

Mahoba News: पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ़्तार किया है. आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के महोबा पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुए बड़े लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने एक सप्ताह पहले भाई-बहन को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें उन्होंने दोनों से सोने का सामान और नगद पैसे छीन लिए थे. 

ये घटना महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में 17 अगस्त को हुई. ख़बर के मुताबिक पीड़ित देशराज अपनी बहन को उसकी ससुराल इमलिया छोड़ने जा रहा था. रास्ते में उन्होंने पांच अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने रोक लिया और उनसे लूटपाट की. 

लुटेरों ने इस दौरान महिला से दो मंगलसूत्र, एक मनचली, एक झुमकी, एक जंजीर, चार हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन छीन लिया था. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी. 

सर्विलांस के जरिए लुटेरों तक पहुंची पुलिस

घटना की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने तत्काल महोबकंठ थाना पुलिस व स्वॉट टीम को लुटेरों की तलाश और मामले के अनावरण के निर्देश दिए थे. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्दीश शुरू की. 

पुलिस ने आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखी. मुखबिर की सटीक सूचना पर घुटई चौराहे के पास घेराबंदी की गई, जहां से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नितेंद्र राजपूत, विकास राजपूत, राजेश राजपूत, कल्याण राजपूत और गजराज राजपूत के रूप में हुई.

आरोपियों से लूट का सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक़ सभी कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बगवाहा के निवासी हैं. इनके पास से पुलिस को दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, लूटे गए आभूषण, चार हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है. 

पूछताछ में आरोपियों ने पिपरी लूट की वारदात कबूल करने के साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 1 अगस्त की रात श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में भी एक राहगीर से नगदी और आभूषण लूटे थे. 

पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है. 

निक्की भाटी से शादी के बाद भी विपिन के और महिलाओं से थे रिश्ते! 8 महीने पुरानी FIR से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget