एक्सप्लोरर

'अगर किसी प्रकार की बहस की तो गोलियों से भून दूंगा,' सपा सांसद के पुत्र सहित तीन पर केस दर्ज

UP News: सपा सांसद का पुत्र और प्रतिनिधि बालू के ट्रकों से गुण्डा टैक्स की वसूली कर रहे थे, जिसके विरोध के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Mahoba News: महोबा जिले के पनवाड़ी में निजी भूमि पर संचालित बालू की खदानों और ओवरलोड को लेकर बीते दिनों हमीरपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद के पुत्र, प्रतिनिधि और समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोक के बाद दूसरे दिन ट्रकों को रोकें जाने पर शटरिंग ठेकेदार से विवाद हो गया. सांसद के पुत्र, प्रतिनिधि और समर्थकों ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी जिसके बाद पुलिस ने सपा सांसद के पुत्र, सांसद प्रतिनिधि सहित एक अन्य व्यक्ती के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

दरअसल, मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के पाठक पुलिया का है. जहां शटरिंग ठेकेदार कृष्णकांत पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का पुत्र मानवेंद्र राजपूत, सांसद प्रतिनिधि सुरजीत यादव और एक अन्य अनिल यादव अपने आठ, दस साथियों के साथ डंपरों को रोके हुए थे और चालकों को दबंगई दिखाकर मारपीट कर रहे थे. रास्ते में जाम लगने की वजह से जब उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे सभी लोग मारपीट करने लगे. 

"सांसद के बेटे ने कहा इसी प्रकार से गुण्डा टैक्स की वसूली होती है"
पीड़ित कृष्णकांत पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद पुत्र, प्रतिनिधि और समर्थक धमका रहे थे कि यहां पर इसी प्रकार से गुण्डा टैक्स की वसूली की जाती है. क्योंकि सांसद के पास खदानों से वसूली नहीं जा रही. आरोप है कि इस दौरान सांसद के पुत्र मानवेंद्र राजपूत सहित सभी लोगों ने मारपीट कर दी. उक्त लोग बंदूकों से लैस थे जो बोल रहे थे कि अगर किसी प्रकार की बहस की तो गोलियों से भून दूंगा. जिस पर पनवाड़ी पुलिस ने सांसद के पुत्र मानवेन्द्र  राजपूत, सांसद प्रतिनिधि सुरजीत यादव और अनिल यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रकों को रोक रहे है जिससे वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है. मौके पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया. इसी घटना से संबंधित तहरीर थाना पनवाड़ी में प्राप्त हुई थी. शिकायतकर्ता की तहरीर आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

सांसद प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वही आरोपों को को लेकर सांसद प्रतिनिधि सुरजीत यादव ने बताया कि बीते रोज राठ कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद पुत्र और साथियों के साथ जा रहे थे. तभी पाठकपुलिया इलाके में पानी की बोतल लेने के लिए रुके और वहां पर ओवरलोड ट्रकों के चलते जाम के कारण उन्हें रुकना पड़ा. आरोप है कि कृष्णकांत पाठक जो बालू माफिया और ओवरलोड ट्रक निकलवाने का काम करता है. 

उसने आकर सांसद पुत्र और सभी के साथ अभद्रता शुरू कर दी और गाली गलौज कर धमकाने लगे. इसका विरोध किया तो विवाद उत्पन्न हो गया. उसी दरमियान कृष्णकांत पाठक ने फोन पर पुलिस को बुला लिया पुलिस ने भी आकर सांसद पुत्र और हमारे साथ अभद्रता की और इसके बाद साजिश के तहत पुलिस और प्रशासन से मिलकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है. मुकदमा बेबुनियाद और गलत है. जिसकी जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: सपा व‍िधायक के घर म‍िला पंखे से लटका क‍िशोरी का शव, 8 साल से वहां कर रही थी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget