एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, चूड़ी दुकानदार ने बेटे के साथ रची थी साजिश

Mahoba Crime News: महोबा में सर्राफ़ा व्यापारी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. जल्द अमीर बनने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

Mahoba Murder: महोबा में बीते दिनों एक सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट और हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों के पास से लूट के आभूषण, नगदी और अवैध तमंचे कारतूस बरामद हुए है. तीन आरोपी अब भी फ़रार बताए जा रहे हैं. 

दरअसल जनपद के पनवाड़ी थाना कस्बा में बीती 25 जनवरी की शाम अलीपुरा मोहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यवसायी अजयकांत सोनी चौबे मार्केट में अपनी ज्वेलर्स शोरूम को बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे तभी पहले से घातकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और सरेशाम गोली मार कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया घेराव
शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी जंगल में लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपी माल का बंटवारा कर रहे हैं. जिस पर तीन पुलिस टीमें मौके पर जा पहुंची और घेराबंदी कर दी. ख़ुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने मौके से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. 

जल्द अमीर बनने की चाह में की वारदात
एसपी अपर्णा गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा,मृतक व्यापारी अजयकांत सोनी की दुकान के पास में ही आरोपी सईद अपने पिता हमीद के साथ चूड़ी बेचने का काम करता है. जल्दी अमीर बनने की चाह में आरोपी ने मध्यप्रदेश के दतिया में रहने वाले अपने दूर के रिश्तेदार नदीम उसके पिता शकूर और दो अन्य साथी मनमोहन और आनंद प्रजापति को बुला लिया. सभी ने दुकान में ही बैठकर लूट करने की योजना बनाई और व्यापारी की रेकी की. जिसके बाद मौक़ा देखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया था. 

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त पिता हमीद और उसके पुत्र सईद सहित आनंद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 1 किलो सोने के आभूषण, 12 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण, दो तमंचे कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए है. तीन अन्य फरार अभियुक्तों मनमोहन पाल, नदीम, शकूर की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है. पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने ₹50000 का नाम टीम को देते हुए हौसला बढ़ाया है.

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिखे योगी सरकार के मंत्री, सामने आई ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget