एक्सप्लोरर

महोबा में बदनामी के डर से शख्स ने खाया जहर, सोशल मीडिया पर अपलोड की वीडियो

UP News:  महोबा में शख्स ने प्रेम प्रसंग में माता पिता के दखल, समाज के आड़े आने और बदनामी से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Mahoba News: महोबा जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रामूपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित राजपूत पुत्र ललित कुमार ने प्रेम प्रसंग में माता पिता के दखल, समाज के आड़े आने और बदनामी से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का एक भावुक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें उसने समाज की कठोरता, परिजनों की सामाजिक चिंता सहित दो युवकों द्वारा बदनाम किए जाना आत्मघाती कदम की वजह बताया है.

वीडियो में सुमित ने अपनी मां, पिता और छोटे भाई को संबोधित करते हुए कहा कि उसने काजल नामक युवती से प्रेम किया है और अब समाज का दोगलापन उसे जीने नहीं दे रहा. उसने मोहित और रामजी नामक युवकों पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का भी आरोप लगाया. युवक ने तीन मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो में समाज की उस सोच पर भी सवाल उठाया जो प्रेम को अपराध समझता है और झूठे इल्ज़ामों से मासूमों की ज़िंदगी तबाह करता है. परिजनों को जब वीडियो की जानकारी लगी तो उन्होंने उसे तलाश कर गंभीर हालत में महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. 

वीडियो में शख्स ने मम्मी -पापा से मांगी माफी
वीडियो में सुमित ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने मम्मी-पापा से क्षमा मांगी और कहा कि समाज की ज्यादा न सुने छोटे भाई के साथ ऐसा न हो उसके मन की जरूर सुने और ऐसे समाज से डरकर न जिए. साथ ही उसने काजल को भी खुदकुशी न करने की चेतावनी दी और सरकार से अपने अंग दान कर उसका पैसा परिजनों को देने की अपील की. घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है. 

सुमित का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने समाज में संवेदना और चिंता दोनों को जन्म दिया है. अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे डॉक्टर विष्णु ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफरर कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget