एक्सप्लोरर

Mahoba Crime News: पारिवारिक विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटाकर हत्या, फिर करंट लगाकर पति ने कर ली खुदकुशी

Mahoba Murder: महोबा में एक सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी करंट लगाकर अपनी भी जान दे दी. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

Mahoba Murder: यूपी के महोबा (Mahoba) में एक सिरफिरे पति ने बीती रात दो बजे कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को करंट लगाकर अपनी भी जान दे दी. एक घर में दो मौतें हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस (Mahoba Police) ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है. 

विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
ये घटना खन्ना थाना के कस्बा क्षेत्र की है. जहां रहने वाला कौशल किशोर गुप्ता का अपनी पत्नी मंजू से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. उसी समय पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े की आवाज सुनकर कौशल किशोर की मां माया ने अपने बेटे को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. बेटे-बहू के बीच झगड़ा बढ़ता देख घबराई हुई मां मदद के लिए खन्ना थाना पहुंची लेकिन जब लौट कर वापस आई तो बहुत देर हो चुकी थी.

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद को करंट लगाया

झगड़े से गुस्साए कौशल किशोर ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार उसकी गर्दन को काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वो उसने खुद को भी करंट लगाकर जान दे दी. इस मंजर को जिसने भी देखा सभी के होश उड़ गए. मृतक दंपत्ति के दो बेटे हैं. बड़े बेटे अंश की उम्र 12 साल है और छोटा बेटा सिर्फ 4 साल का है. परिवार का कहना है कि कौशल गुप्ता गुस्सैल स्वभाव का था. 4 साल पहले उसने अपनी मासूम बच्ची की भी गला दबाकर हत्या कर दी थी. लेकिन डर की वजह से किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की. 

Bundelkhand Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, 296 किलोमीटर लंबे हाईवे की ये है खूबियां

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एएसपी महोबा आरके गौतम ने बताया कि थाना खन्ना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मार दिया है और उसके बाद खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस सूचना पर तत्काल थाना अध्यक्ष खन्ना मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल की जांच की. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जानकारी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Prayagraj Violence: मास्टरमाइंड जावेद पंप सहित सभी आरोपियों पर बढ़ाई गई एक और धारा, 30 लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget