एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल में लापरवाही की हद, चींटियों के काटने से नवजात की मौत

महोबा के जिला अस्पताल में लापरवाही से एक नवजात की मौत की जानकारी सामने आई है. यहां एक नवजात की चींटियों के काटने से मौत हो गई है जिससे परिजनों में काफी गुस्सा है.

UP News: महोबा जिला अस्पताल (Mahoba District Hospital) में किस कदर लापरवाही बरती जा रही है इसका एक नजारा गुरुवार को देखने को मिला जहां चींटियों के काटने से एक नवजात (New born dies) की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि डॉक्टर अपनी नींद के आगे किसी की नहीं सुन रही थी, जब उनसे बेड पर चींटी होने की शिकायत की गई तो उन्होंने दुत्कार कर भगा दिया था. वहीं, परिवार ने डॉक्टर पर 6500 रुपये रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए हैं. हंगामे के बाद सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं जबकि एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाबुझा कर शांत कराया.

बता दें कि इसी अस्पताल में पिछले दिनों मरीज को खून की जगह ग्लूकोज में लाल रंग की दवा मिलाकर चढ़ा दी गई थी और इतना ही नहीं इसके लिए 5000 रुपये की रिश्वत भी ली गई थी, जिसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया था. वहीं, इसके बावजूद अस्पताल लगातार लापरवाही बरत रहा है जिसका खामियाजा यहां एक नवजात को भुगतना पड़ा. 

जन्म लेते ही बीमार हो गया था नवजात

बताया जाता है कि कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के मुढारी गांव का रहने वाला सुरेंद्र रैकवार 30 मई को अपनी गर्भवती पत्नी सीमा को लेकर यहां आया था. डिलीवरी के नाम पर डॉक्टर ने उनसे 6500 रुपये लिए थे. जन्म के बाद नवजात की सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे विशेष नवजात देखभाल वार्ड में भर्ती कर दिया गया. ऐसा आरोप है कि डॉक्टर ने सफाई का ध्यान नहीं रखा. बेड पर चींटियां थीं और उन्होंने बच्चे को इस कदर काटा कि वह और बीमार हो गया. 

Agra Crime News: मदरसे के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बेड पर चींटी मिलने की शिकायत को किया अनसुना

परिवार के लोग बताते हैं कि बेड पर चींटी होने की शिकायत ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ को दी गई थी लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. उनका आरोप है कि महिला डॉक्टर अपनी नींद के आगे किसी की नहीं सुन रही थी, वह बार-बार परिजनों को दुत्कार कर भगा रही थी. बच्चे की मौत से परिजनों में इखासा आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम (सदर) जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget