एक्सप्लोरर

Mahoba: शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग से बाइक सवार बदमाशों ने की मारपीट और लूटपाट

Mahoba Crime News: महोबा में बुजुर्ग के साथ मार पीट और लूटपाट की वारदात से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Mahoba News Today: महोबा में एक बुजुर्ग से बाइक सवार चार बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूटपाट की. बदमाशों ने पीड़ित बुजुर्ग से 15 हजार रुपये कैश, मोबाइल समेत कई चीजें लूटकर फरार हो गए. बदमाशों के हमले में पीड़ित बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. 

यह घटना महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बसौरा गांव की है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह से वापस लौट रहे एक 52 वर्षीय बुजुर्ग से लूटपाट की. इतना ही नहीं बदमाशों ने पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों ने पीड़ित बुजुर्ग की जेब से 15 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. 

रास्त रोक कर की लूटपाट
मिली जानकारी के मुताबिक, पलका गांव निवासी राजबहादुर पुत्र हरकिशन (52) कल देर रात एक शादी समारोह से बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक बाइक सवार चार बदमाशों ने साइड लेने के बहाने बीच सड़क पर रास्ता रोक लिया. इससे पहले पीड़ित बुजुर्ग राजबहादुर कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की. आरोप है कि बदमाशों ने मारापीट कर लहूलुहान कर डाला.

बदमाशों ने पीड़ित की जेब से 15 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत मोबाइल भी बदमाशों ने लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग किसी तरीके से अपने घर पहुंचे. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर थाने और फिर जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी
इस घटना को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि संबंधित मामले की शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सपा विधायक ने 'वंदे मातरम' का मुद्दा उठाया, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget